चिल्का झील में सैर कर रहे पर्यटकों से भरी नाव पलटी, 6 की मौत
भुवनेश्वर। ओडिशा के प्रसिद्ध चिल्का झील में नाव पलटने से छह पर्यटकों की डूबने से मौत हो गई। नाव पर कुल 16 पर्यटक सवार थे जिनमें से 10 को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया लेकिन छह पर्यटकों का कुछ पता नहीं चल पाया था। बाद में सबकी लाशें बरामद हो गईं। शनिवार की शाम यह हादसा हुआ था।

शनिवार की शाम चिल्का झील की लहरें तेज थीं। एक नाव में सवार भुवनेश्वर और नयागढ़ जिले से आए 16 पर्यटक चिल्का झील की सैर कर रहे थे कि तेज लहर की वजह से नाव पलट गई और सभी पर्यटक पानी में डूबने लगे। सूचना मिलने पर राहत-बचाव दल ने 10 पर्यटकों को सुरक्षित निकाल लिया। 2 शव भी बरामद कर लिए गए लेकिन अंधेरा होने की वजह से बाकी चार का पता नहीं चल पाया। रविवार को उनकी भी लाशें निकाल ली गईं।
सीएम नवीन पटनायक ने इस घटना पर गहरा दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की है। मरने वालों में एक महिला, दो युवती और एक बच्चा शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications