2 लाख के नकली नोटों संग 6 लोग गिरफ्तार, 2000 के हैं नोट

पुलिस ने इस गिरोह के पास से 2000 रुपए के 105 नकली नोट पकड़े हैं। इस गिरोह के पास से पुलिस ने कुल 2,22,310 रुपए के नकली नोट मिले हैं।

हैदराबाद। शनिवार को हैदराबाद में पुलिस ने एक ऐसे रैकेट को गिरफ्तार किया है, जो नकली नोट छापने का काम करते थे। इन लोगों के पास से हाल ही में जारी हुए 2000 रुपए के नकली नोट भी मिले हैं।

fake note

पुलिस ने इस गिरोह के पास से 2000 रुपए के 105 नकली नोट पकड़े हैं। इस गिरोह के पास से पुलिस ने कुल 2,22,310 रुपए के नकली नोट पकड़े हैं, जिसमें 2,10,000 रुपए के नोट सिर्फ 2000 रुपए के हैं। बचे हुए नोट 100 रुपए, 50 रुपए, 20 रुपए और 10 रुपए के हैं।

पुलिस ने दो कलर जेरॉक्स मशीनें भी इस गिरोह के पास से बरामद की हैं। साथ ही 50 हजार रुपए कैश भी बरामद किया है। यह गिरफ्तारी राचाकोंडा पुलिस आयुक्तालय में आने वाले इब्राहिमपटनम पुलिस थाना क्षेत्र में की गई है, जो हैदराबाद से करीब 35 किलोमीटर दूर है।

राचाकोंडा पुलिस कमिश्नर महेश भागवत ने कहा है कि इस गिरोह ने पहले छोटे नोट छापे और उन्हें बाजार में चलाया। उसके बाद गिरोह ने हाल ही में हुई नोटबंदी के बाद जारी किए गए 2000 रुपए के नकली नोट छापने शुरू कर दिए।

fake note1

एक कसाई है गैंग का सरगना

पुलिस कमिश्नर के अनुसार आरोपी इन 2000 के नोटों को बाजार में चलाने की फिराक में थे। इस गैंग का सरगना 28 साल का एक कसाई जमालपुर साईनाथ है। जमालपुर ने यह साजिश जी अनजैया, सी सत्यनारायण, के श्रीधर गौड़ और ए विजय कुमार के साथ मिलकर की थी।

एक गुप्त सूत्र से मिली सूचना के बाद पुलिस ने एस रमेश के घर पर छापा मारा और इन नकली नोटों को जब्त करने के बाद 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दें कि एस रमेश भी इन्हीं 6 लोगों में से एक है।

इस मामले में दो अन्य आरोपी कल्याण और श्रीनाथ फिलहाल फरार हैं। कमिश्नर ने कहा कि लोग आसानी से नकली नोटों की पहचान कर सकते हैं। इसके लिए बस सुरक्षा धागा, रंग बदलता 2000 रुपए, नेत्रहीनों के लिए दिया गया निशान और गांधी जी के वाटरमार्क का ध्यान देना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+