मध्य प्रदेश में BJP को हराने के लिए 6 दल हुए एकजुट, कांग्रेस को नहीं मिली एंट्री
भोपाल। मध्यप्रदेश में इस साल दिसंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ बीजेपी के खिलाफ गठबंधन बनाने के लिए आठ राजनीतिक दलों की रविवार को भोपाल में बैठक हुई। इस बैठक में लोकतांत्रिक जनता दल, सीपीआई, सीपीएम, बहुजन संघर्ष दल, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी, समाजवादी पार्टी, राष्ट्रीय समानता दल एवं प्रजातांत्रिक समाधान पार्टी शामिल हुई। लेकिन कांग्रेस को भी इस गठबंधन में शामिल कर महागठबंधन बनाने के मुद्दे पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीएम) ने विरोध किया। इस कारण कांग्रेस को इस गठबंधन में मौका नहीं मिल सका।

सीपीआई (एम) ने दावा किया कि कांग्रेस राज्य में 'सॉफ्ट हिन्दुत्व' की राजनीति कर रही है। लोकतंत्रिक जनता दल (एलजेडी) के नेता ने कहा कि सीपीआई और सीपीआई (एम) समेत रविवार को मिले आठ दल अपनी गठबंधन वार्ता को आगे बढ़ाने के लिए 7 अक्टूबर को फिर से मिलेंगे। लोकतांत्रिक जनता दल के सलाहकार गोविन्द यादव ने बताया कि, कि सीपीआई और सीपीआईएम ने संपूर्ण विपक्षी एकता के लिये गैर बीजेपी गठबंधन निर्माण पर सैद्धांतिक सहमति व्यक्त की लेकिन कांग्रेस के साथ चुनाव पूर्व पूर्ण गठबंधन नहीं करने का फैसला लिया है।
बता दें कि इस बैठक में शेष अन्य दलों ने संपूर्ण विपक्षी एकता के लिए कांग्रेस के साथ चुनाव पूर्व पूर्ण गठबंधन का समर्थन किया था, लेकिन सीपीआई और सीपीआईएम तैयार नहीं हुई। उन्होंने कहा कि बीएसपी द्वारा मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 22 प्रत्याशियों की 20 सितंबर को की गई घोषणा के बाद यह कदम उठाया जा रहा है, ताकि विपक्षी दलों के वोटों का बिखराव ना हो और बीजेपी को लगातार चौथी बार सत्ता में आने से रोका जा सके।
राज्य सीपीआई (एम) सचिव जसविंदर सिंह ने कहा कि कांग्रेस सॉफ्ट हिन्दुत्व की राजनीति कर रही है। वहीं बीजेपी हार्डकोर हिन्दुत्व के ऐजेंडे को अपना रही है। ऐसे में हम कांग्रेस और बीजेपी के बीच कोई अंतर नहीं देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि, वामपंथी दल सांप्रदायिकता के खिलाफ है। हम बीजेपी को हराने के लिए एकजुट होने की कोशिश कर रहे है। लेकिन हम नहीं चाहते कि समूह को कांग्रेस द्वारा संचालित किया जाए।
बता दें कि बीएसपी ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने का एलान गुरूवार को कर दिया और वह सभी 230 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। इसलिए हम गैर बीजेपी वोटों का और बिखराव होने से रोकने के लिए गठबंधन करेंगे, ताकि बीजेपी को हराया जा सके। उन्होंने कहा कि विधानसभा के चुनाव के लिए अब बहुत कम समय बचा है।












Click it and Unblock the Notifications