Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

प्रवर्तन निदेशालय के 6 अधिकारी निकले कोरोना पॉजिटिव, हेडक्वार्टर को किया गया सील

नई दिल्ली: कोरोना का कहर राजधानी दिल्ली में तेजी से बढ़ता जा रहा है। अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) के छह अधिकारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसके बाद ED मुख्यालय को दो दिन के लिए सील कर दिया गया, हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है। मुख्यालय में सैनिटाइजेशन का काम जारी है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम पॉजिटिव अधिकारियों के संपर्क में आए लोगों को ट्रेस कर रही है। साथ ही मुख्यालय के कई कर्मचारियों को क्वारंटाइन में रहने की सलाह दी गई है।

Recommended Video

    Coronavirus : ED और Income Tax विभाग में कई अधिकारी Covid 19 से संक्रमित | वनइंडिया हिंदी
    corona

    हाल ही में मुख्यालय में कार्यरत एक जूनियर रैंक अधिकारी की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। वे अर्धसैनिक बलों से संबंधित एक जांच के लिए प्रतिनियुक्ति पर थे। इसके बाद अब छह अधिकारियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की खबर आई है। प्रशासन ED मुख्यालय को सील कर उसे सैनिटाइज करवा रहा है। ED मनी लांड्रिंग और हवाला जैसे अपराधों की जांच करती है। कोरोना के चलते बहुत ही कम संख्या में अधिकारियों और कर्मचारियों को ऑफिस बुलाया जा रहा है। इसके साथ ही हफ्ते में दो बार मुख्यालय को सैनिटाइज भी करवाया जाता है।

    तेज रफ्तार से बढ़ रहा संक्रमण
    स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 9,887 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही 294 मौतें हुई हैं। ये भारत में कोरोना वायरस के मामलों और मौतों में एक दिन में हुई सबसे बड़ी बढ़त है। अब देश में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 2,36,657 हो गई है। इसमें 1,15,942 सक्रिय मामले, 1,14,073 ठीक/डिस्चार्ज/ विस्थापित मामले और 6,642 मौतें शामिल हैं। राजधानी दिल्ली भी कोरोना से बुरी तरह प्रभावित है, जहां अब तक 26,334 मामले सामने आए हैं, इसके साथ ही वहां 708 लोगों की जान इस वायरस की वजह से गई है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+