AN-32: आखिरकार शहीदों के शव हासिल करने में सफल हुई IAF, छह शव और सात अवशेष क्रैश साइट से मिलें

नई दिल्‍ली। इंडियन एयरफोर्स (आईएएफ) ने ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट एएन-32 के क्रैश में शहीद सभी 13 वायुसैनिकों के शवों को बरामद कर लिया है। छह वायुसैनिकों के शव मिले हैं तो सात सैनिकों के अवशेष बरामद हुए हैं। आपको बता दें कि तीन जून को असम के जोरहाट से एएन-32 ने टेक ऑफ किया था। इस एयरक्राफ्ट अरुणाचल प्रदेश के मेचुका में लैंड करना था। दोपहर 12 बजकर 27 मिनट पर टेक ऑफ करने के बाद एयरक्राफ्ट दोपहर में एक बजे रडार से गायब हो गया था। इसका एटीएसी से संपर्क टूट गया और इसके गायब होने की खबरें आईं।

an-32

आठ दिनों तक चला सर्च ऑपरेशन

आठ दिनों तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद 11 जून को विमान का मलबा अरुणाचल के वेस्‍ट सियांग में आने वाले नॉर्थ लिपो में मिला था। विमान का मलबा मिलने के बाद शवों की तलाश के लिए एयरफोर्स ने गहन सर्च ऑपरेशन चलाया। करीब नौ दिन बाद वायुसैनिकों के शव मिल सके। मौसम ने सर्च ऑपरेशन में बड़ी बाधा डाली और इसकी वजह से शवों को हासिल करने में इतना समय लग गया। 15 जून को एयरफोर्स की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि, एयरफोर्स की 17 रेस्क्यू टीम, आर्मी स्पेशल फोर्स और स्थानीय नागरिक क्रैश साइट पर मौजूद हैं। बादल छाए रहने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कत आ रही है। खराब मौसम के कारण आज कोई भी हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका। जो सैनिक क्रैश में शहीद हुए हैं उनके नाम हैं- विंग कमांडर जीएम चार्ल्‍स, स्‍क्‍वाड्रन लीडर आर थापा, फ्लाइट लेफ्टिनेंट आशीष तंवर, फ्लाइट लेफ्टिनेंट एस मोहंती, फ्लाइट लेफ्टिनेंट मोहित गर्ग, वॉरेंट ऑफिसर केके मिश्रा, सार्जेंट अनूप कुमार, कॉरपोरल शेरिन, लीडिंग एयरक्राफ्ट मैन (एलएसी) पंकज, एलएसी एसके सिंह और एनसी राजेश कुमार और पुताली की भी इसमें मृत्‍यु हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+