बाइक पर बिना हैलमेट के बैठे हुए मंत्री तेमजेन इम्ना ने दिया पोज, शेयर करते हुए ट्वीट पर लिखी मजेदार बात

तेमजेन इमना अपनी मजेदार पोस्‍ट के लिए जाने जाते हैं। एक बाद फिर उन्‍होंने अपनी एक आर्कषक फोटो शेयर कर मजेदार कैप्‍शन लिखा है।

Temjen Imna Along

नागालैंड के मंत्री तेमजेन इम्ना अलोंग (Temjen Imna Along) अपने गजब के सेंस ऑफ ह्यूमर के लिए जाने जा‍ते हैं। आए दिन वो सोशल मीडिया पर मजेदार पोस्‍ट शेयर करके सुर्खियों में बने रहते हैं। तेमजेन ट्विटर पर नागालैंड की खूबसूरती के बारे में बात करने से लेकर जागरुकता भरे ट्वीट्स पोस्ट शेयर करते रहते हैं।

अपनी पोसट के कारण फिर चर्चा में आए तेमजेन

भाजपा सरकार के मंत्री तेमजेन ने एक बार फिर अपनी फोटो के साथ एक पोस्‍ट शेयर की है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हालिया पोस्ट ने लोगों को हंसने पर मजबूर कर दिया है। पोस्ट में उन्होंने बिना हेलमेट के बाइक पर बैठे हुए एक फोटो शेयर की है। इसके साथ ही मजेदार कैप्शन भी लिखा है, जिसकी वजह से लोग एक बार फिर उनकी तारीफ कर रहे हैं।

बिना हैलेमेट के बाइक पर बैठे हुए शेयर की ये फोटो

मंत्री तेमजेन की ये पोस्‍ट ट्विटर यूजर द्वारा पोस्ट की गई थी इस यूजर का नाम रॉक लुंगलेंग नागा है। उन्होंने मंत्री को भी अपनी पोस्‍ट में टैग किया है। तेमजेन इम्ना ने पोस्ट में हिंदी में एक कैप्शन शेयर लिखा है। फोटो शेयर करते हुए तेमजेन ने लिखा लोग पूछेंगे कि हेलमेट क्यों नहीं है? भाई। पोज़ देने के लिए आपको स्टाइल की ज़रूरत होती है।

मंत्री ने लिखी ये मजेदार पोस्‍ट

उन्‍होंने इसके साथ एक टंग आउट इमोटिकॉन भी इससे जोड़ा और आगे की लाइन में लिखा

लोग कहेंगे Helmet क्यों नहीं?

भाईसाहब, pose देने के लिए style चाहिए!😜

P.S: Helmet के बिना सफ़र नहीं करने का!

पोस्‍ट सोशल मीडिया पर जमकर हो रही वायरल

ये पोस्‍ट आज से तीन दिन पहले 21 मई की है। जिसके बाद से लेकर अब तक इस ट्वीट को 4.3 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 11,000 के करीब लाइक्स मिल चुके हैं। यूसर्ज जमकर इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

यूजर ने लिखा ऐड में यूज हो सकती है आपकी ये फोटो


एक यूजर ने इस पोस्‍ट पर मंत्री की तारीफ करते हुए कहा कि इस तस्वीर भारत के विज्ञापनों के लिए @harleydavidson द्वारा इस्तेमाल की जा सकती है।" "अच्छा काम है ये।
एक यूजर ने लिखा आप एकमात्र अच्छी चीज हैं जो ट्विटर के पास है। वहीं एक यूरज ने लिखा आपका सेंस ऑफ ह्यूमर बहुत अच्छा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+