माकपा के नए महासचिव चुने गए सीताराम येचुरी
विशाखापत्तनम। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने रविवार को सीताराम येचुरी को अपना नया महासचिव चुन लिया। पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक में निवर्तमान महासचिव प्रकाश करात ने नए महासचिव के पद के लिए येचुरी का नाम प्रस्वावित किया और एसआर पिल्लई ने इसका समर्थन किया।

आंध्र प्रदेश के 63 वर्षीय येचुरी उदारवादी सोच वाले नेता माने जाते हैं और अर्थशास्त्र तथा गठजोड़ की राजनीति के माहिर हैं। येचुरी इससे पहले पार्टी के अंदरूनी फ़ोरम पर पार्टी की कुछ नीतियों पर सवाल भी उठाते रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications