Sisodia CBI Arrest: दिल्ली के डिप्टी सीएम की गिरफ्तारी से AAP आक्रोशित, CM केजरीवाल क्या बोले?
आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को अरेस्ट किया है। सत्तारुढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) आक्रामक है। सीएम केजरीवाल ने सिसोदिया को बेकसूर करार दिया। देखिए AAP नेताओं की प्रतिक्रियाएं

Sisodia CBI Arrest: दिल्ली की आबकारी नीति मामले में उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने जांच की। इस मामले में सिसोदिया की गिरफ्तारी से आम आदमी पार्टी (AAP) आक्रोशित है। दिल्ली के सीएम और AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने सिसोदिया की गिरफ्तारी को गंदी राजनीति करार दिया। उन्होंने कहा, सिसोदिया बेकसूर हैं।
CBI के एक्शन पर दिल्ली के मुख्यमंत्री क्या बोले?
सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद सीएम केजरीवाल ने ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, मनीष बेक़सूर हैं। उनकी गिरफ़्तारी गंदी राजनीति है। मनीष की गिरफ़्तारी से लोगों में बहुत रोष है। लोग सब देख रहे हैं। लोगों को सब समझ आ रहा है। लोग इसका जवाब देंगे।"

पीएम को केजरीवाल से डर लगता है!
केजरीवाल ने AAP के लंबे संघर्ष का संकेत देते हुए कहा, सीबीआई की ऐसी कार्रवाई से हमारे हौसले और बढ़ेंगे। हमारा संघर्ष और मज़बूत होगा। सिसोदिया के कार्यालय से जुड़े देवेंद्र शर्मा ने केजरीवाल के ट्वीट पर कमेंट कर लिखा कि मोदी को केजरीवाल से डर लगता है। इसके लिए उन्होंने हैशटैग #ModiFearsKejriwal भी लिखा। देवेंद्र ने कहा, जेल के ताले टूटेंगे, मनीष सिसोदिया छूटेंगे।
AAP का सीधा हमला प्रधानमंत्री पर
आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सांसद संजय सिंह ने भी सिसोदिया की गिरफ्तारी का विरोध किया। उन्होंने वीडियो संदेश जारी कर केंद्र सरकार और सीधा पीएम नरेंद्र मोदी को आड़े हाथों लिया। आप नेता आतिशी ने भी सिसोदिया के खिलाफ सीबीआई की कार्रवाई का पुरजोर विरोध किया।
तुम्हारी तानाशाही का अंत होगा मोदी जी, मनीष सिसोदिया जी बाहर आएंगे । देश के करोड़ों लोगों की दुआएं उनके साथ हैं, देश के करोड़ों लोगों का धिक्कार आपके साथ है । देशभर के लोग इसे देख रहे हैं, जनता इसका जवाब देगी। pic.twitter.com/SvpIndLU6a
— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) February 26, 2023
Recommended Video
'तानाशाही का अंत होगा मोदी जी'
संजय सिंह ने वर्तमान सरकार पर तानाशाही के आरोप लगाकर वीडियो ट्वीट के कैप्शन में लिखा, 'तुम्हारी तानाशाही का अंत होगा मोदी जी, मनीष सिसोदिया जी बाहर आएंगे। देश के करोड़ों लोगों की दुआएं उनके साथ हैं, देश के करोड़ों लोगों का धिक्कार आपके साथ है । देशभर के लोग इसे देख रहे हैं, जनता इसका जवाब देगी।'
जेल के ताले टूटेंगे!
आप के राज्य सभा सदस्य राघव चड्ढा ने भी सिसोदिया की गिरफ्तारी का विरोध किया। उन्होंने सिसोदया की एक स्कूली बच्ची के साथ फोटो ट्वीट कर रिहाई का भरोसा जताया और कहा, जेल के ताले टूटेंगे, मनीष सिसोदिया छूटेंगे।
जेल के ताले टूटेंगे
— Raghav Chadha (@raghav_chadha) February 26, 2023
मनीष सिसोदिया छूटेंगे pic.twitter.com/YXGurNwDHV












Click it and Unblock the Notifications