करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं मीका सिंह, KRK से विवाद के बीच सिंगर के नेट वर्थ ने लोगों को दिया घटका

मुंबई, 08 जून। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और अभिनेता से फिल्म समीक्षक बने कमाल आर खान (केआरके) के बीच जारी कानूनी लड़ाई में अब फिल्म इंडस्ट्री में आर-पार की लड़ाई बन गई है। सलमान खान की फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' का रिव्यू करने के बाद चर्चा में आए केआरके अब मानहानी का मुकदमा झेल रहे हैं। इस बीच केआरके और सलमान के बीच जारी विवाद में सिंगर मीका सिंह की भी एंट्री हो गई है, वह केआरके को लेकर अब तक कई बयान दे चुके हैं। इतना ही नहीं दोनों के बीच सोशल मीडिया पर बहस इतनी बढ़ गई कि मीका सिंह 4 जून को केआरके के घर तक पहुंच गए।

केआरके और मीका सिंह के बीच गरमाया मामला

केआरके और मीका सिंह के बीच गरमाया मामला

बॉलीवुड फिल्म स्टार्स के बीच बहस कोई नई बात नहीं है लेकिन सलमान खान से जारी लड़ाई के बीच केआरके और मीका सिंह में जारी बयानबाजी से मामला गरमाता जा रहा है। एक्टर से फिल्म समीक्षक बने केआरके अक्सर बॉलीवुड स्टार्स को लेकर अटपटे बयान देते रहते हैं लेकिन मीका सिंह का विवादों के पुराना नाता है। साल 2006 में राखी सावंत को किस करना हो या 2014 में दर्ज हुआ हिट एंड रन केस, मीका सिंह पिछले 15 साल में लगभग आधे दर्जन से ज्यादा बार विवादों में घिर चुके हैं।

10 जून को 44वां जन्मदिन मनाएंगे मीका सिंह

10 जून को 44वां जन्मदिन मनाएंगे मीका सिंह

हालांकि मीका सिंह के इतना सुर्खियों में रहने की वजह सिर्फ उनसे जुड़े विवाद ही नहीं हैं बल्कि वह अपने गानो, शौक और नेटवर्थ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। मीका सिंह बॉलीवुड के सबसे महंगे सिंगर्स में अपना नाम दर्ज करा चुके हैं। दो दिन बाद यानी 10 जून को मीका सिंह अपना 44वां जन्मदिन मनाएंगे, ऐसे में आज हम आपको उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातों से रूबरू कराने वाले हैं जिनके बारे में शायद ही इससे पहले कभी सुना हो।

इन विवादों से जुड़ा मीका सिंह का नाम

इन विवादों से जुड़ा मीका सिंह का नाम

शुरुआत मीका सिंह से अब तक जुड़े विवादों से करते हैं। साल 2006 की अपनी बर्थडे पार्टी में राखी सावंत को किस करने का मामला तो जगजाहिर है। इस विवाद ने ना सिर्फ मीका सिंह को बॉलीवुड में पहचान दिलाई बल्कि राखी सावंत ने भी काफी लोकप्रियता हासिल की। इसके अलावा मीका सिंह हिट एंड रन केस, मॉडल से छेड़छाड़, डॉक्टर को थप्पड़ मारना, बिपाशा बसु संग किस पर विवाद, कस्टम ड्यूटी चोरी, कबूतरबाजी जैसे कई आरोपों में घिरे दिखाई दिए।

एक गाने के लिए इतना चार्ज करते हैं मीका

एक गाने के लिए इतना चार्ज करते हैं मीका

मीका के नाम जितने विवाद हैं उससे कहीं ज्यादा देश-विदेश में उनकी लोकप्रियता है। मीका के गाने ज्यादातर हिट होते हैं और वह उनके लिए मोटी फीस भी वसूलते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक मीका सिंह अपने एक गाने के लिए 10 से 15 लाख रुपए फीस चार्ज करते हैं। मीका सिंह की संपत्ति की बात करें तो साल 2018 में उनकी नेट वर्थ करीब 6 मिलियन डॉलर (43.67 करोड़ रुपए) थी। हालांकि उनकी पॉपुलैरिटी के साथ बटुए का वजह भी बढ़ा, वर्तमान में मीका सिंह की नेटवर्थ जान आपको 440 वोल्ट का झटका लगेगा।

संपत्ति जान लगेगा 440 वोल्ट का झटका

संपत्ति जान लगेगा 440 वोल्ट का झटका

Thevideoink.com में प्रकाशित एक रिपोर्ट की मानें तो मीका सिंह की कुल संपत्ति लगभग 13 मिलियन अमरीकी डॉलर होने का अनुमान है। इस संपत्ति को भारतीय रुपए में कनवर्ट करें तो 95,98,94,000 रुपए (95.98 करोड़ रुपए) हो जाती है। रिपोर्ट में बताया गया कि मीका सिंह की कमाई का ज्यादातर हिस्सा उनकी सिंगिंग और दुनिया भर में किए जाने वाले स्टेज शोज से आती है। इतना ही नहीं मीका सिंह ने कई टीवी शो और सिंगिंग रियलिटी प्रतियोगिताओं से भी मोटी कमाई की है।

लग्जरी गाड़ियों के शौकीन है मीका सिंह

लग्जरी गाड़ियों के शौकीन है मीका सिंह

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मीका सिंह लग्जरी कारों के भी शौकीन हैं। उनके पास हमर एच2 (75 लाख रुपए) और बीएमडब्ल्यू जेड4 (81 लाख रुपए) जैसी कारें हैं। इसके अलावा भारत में रेंज रोवर ऑटोबायोग्राफी लिमो कार खरीदने वाले सबसे पहले शख्स मीका सिंह ही थे। इसकी कीमत लगभह 3.75 करोड़ रुपए थी। topplanet.com की रिपोर्ट के मुताबिक मीका सिंह हर गाने के लिए करीब 10-15 लाख रुपए चार्ज करते हैं।

आलीशान अपार्टमेंट और फ्लैट के मालिक

आलीशान अपार्टमेंट और फ्लैट के मालिक

कथित तौर पर मीका सिंह के पास मुंबई में एक आलीशान अपार्टमेंट है, उनके पास अपने फ्लैट्स भी हैं। मीका सिंह की फैन फॉलोइंग का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इंस्टाग्राम पर उनके लगभग 2.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं। मीका सिंह पिछले 21 सालों से बॉलीवुड में एक्टिव हैं, उन्होंने कई हिट और सुपरहिट गाने दिए हैं। साल 2018 में रणवीर सिंह और सारा अली खान की फिल्म का 'आंख मारे' गाना काफी हिट हुआ था। यूट्यूब पर इस गाने को 930 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं।

यह भी पढ़ें: मीका सिंह ने KRK को कहा पागल घोड़ा, बोले- ज्‍यादा सिर चढ़ गया है, उसे सिर्फ मैं ही ठीक कर सकता हूं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+