VIDEO: पाकिस्तान में शो करने पर मीका सिंह ने पहले मांगी माफी, फिर सवालों से नाराज होकर बीच में छोड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस

नई दिल्ली। सिंगर मीका सिंह ने पाकिस्तान में अपनी परफॉर्मेंस के लिए माफी मांगी है। पाकिस्तान में शो करने के बाद मुश्किल में फंसे मीका सिंह ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने पाकिस्ताने में अपने शो के लिए माफी मांगी, लेकिन कुछ ही देर बाद पत्रकारों के सवाल से परेशान होकर बीच में ही पीसी छोड़कर चले गए।

 Singer Mika Singh apologize for his pakistan performance fwice lifts ban

मीका सिंह ने पाकिस्तान जाने के अपने फैसले को लेकर माफी मांगी और कहा कि मैं इसके लिए फेडरेशन व पूरे देश से माफी मांगता हूं। उन्होंने कहा कि भारत में किसी भी पाकिस्तानी कलाकार का स्वागत नहीं है और उनका पूरा जोर भारत में मौजूद टैलंट को आगे बढ़ाने पर रहेगा।मीका के माफीनामे के बाद फेडरेशन ने मीका से बैन हटाए जाने की भी घोषणा की।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में उनके शो का कॉन्ट्रैक्ट बहुत पुराना था और उनके लिए शो करना बहुत जरूरी नहीं था। हालांकि उन्होंने माना कि ये उनकी गलती थी। उन्होंने यह भी कहा कि उनसे यह गलती दोबारा नहीं होगी। मीका सिंह ने पहले तो मापी मांगी, लेकिन थोड़ी ही देर बाद मीडिया के सवालों से इरिटेट होते दिखे। उन्होंने उल्टा मीडिया पर ही सवाल दोगे और कहा कि सोनू निगम, शान जैसे सिंगर्स को काम नहीं मिलता लेकिन आतिफ असलम के गाने अभी भी सुनाई देते हैं। उन्होंने कहा कि अगर यह नियम सबके लिए लागू हो तो वह भी इससे अग्री करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+