Trump In India: पाकिस्तानी शख्स ने कहा-ट्रंप को दिखाने के लिए हुई ताजमहल की सफाई, अदनान सामी ने दिया करारा जवाब
नई दिल्ली। डोनाल्ड ट्रंप दो दिवसीय दौरे पर भारत आए हैं, आज उनके दौरे का दूसरा दिन है, उनके आने से पहले देश में उनके स्वागत के लिए काफी तैयारियां की गई थीं, इसी दौरान एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें ताजमहल की सफाई की जा रही थी, जिस पर कमेंट करते हुए एक पाकिस्तानी शख्स ने भारतीय प्रशासन की निंदा करते हुए कहा था कि 'डोनाल्ड ट्रंप को दिखाने के लिए ताजमहल की सफाई की जा रही है, सरकार को पता है कि ये इमारत मुस्लिम शासन के दौरान की है, मुसलमानों को तो देश में इस समय सेकंड क्लास सिटिजन के तौर पर देखा जा रहा है।'

पाकिस्तानी शख्स के तंज पर अदनान सामी का करारा जवाब
पाकिस्तान शख्स के इस ट्वीट के वायरल होने पर मशहूर सिंगर अदनान सामी ने उसे करारा जवाब दिया है, हाल ही में पद्मश्री सम्मान को लेकर आलोचकों के निशाने पर अदनान ने ट्विटर पर लिखा पहली बात तो आपको अपनी नियत और दिमाग को साफ रखने की जरूरत है, दूसरी बात ये की ताजमहल को साफ करने के लिए पहले आप के पास ताजमहल तो होना चाहिए जो कि हमारे पास है, आपके पास नहीं। अदनान का ये जवाब सोशल मीडिया पर आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

'ताजमहल हमें प्रेरित भी करता है और खूबसूरती से चकित भी'
बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में वेलकम स्पीच दी और इसके बाद परिवार संग आगरा के ताजमहल का दीदार किया, ताजमहल के सामने फोटोज खिंचवाने के बाद ट्रंप ने विजिटर बुक में लिखा, ताजमहल हमें प्रेरित भी करता है और खूबसूरती से चकित भी। भारती की धनी और विविधतापू्र्ण संस्कृति का यह जीता जागता उदाहरण है। धन्यवाद भारत!।

21 जगहों पर 3000 कलाकार ने प्रस्तुति दी
ट्रंप और उनके परिवार के स्वागत के लिए एयरपोर्ट से ताजमहल तक के रास्ते में 21 जगहों पर 3000 कलाकार ने प्रस्तुति दी। इसमें भारतीय कला और संस्कृति से रूबरू कराया गया। बता दें, ट्रंप के दौरे के चलते सोमवार दोपहर 12 बजे से ताजमहल आम पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया था।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने किया हिंदी में Tweet
आगरा पहुंचने पर अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से हिंदी में एक ट्वीट किया था कि अमेरिका और भारत अपने देशों को मजबूत बनाएंगे, अपने लोगों को सम्पन्न बनाएँगे, बड़े सपने देखने वालों को और बड़ा बनाएंगे और अपना भविष्य पहले से कहीं अधिक उज्जवल बनाएंगे... और यह तो शुरुआत ही है।
-
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट












Click it and Unblock the Notifications