सिंगापुर से आ रही फ्लाइट की दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग, 228 लोग थे सवार
नई दिल्ली। सिंगापुर से दिल्ली आ रही सिंगापुर एयरलाइंस की बुधवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिग कराई गई। राहत की बात ये रही कि विमान सुरक्षित उतर गया। विमान में 228 यात्री सवार थे। सिंगापुर से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली सिंगापुर एयरलाइंस की फ्लाइट SQ406 में फुल इमरजेंसी घोषित की गई थी, जिससे किसी अनहोनी की आशंका बनी हुई थी।

विमान ने दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के रनवे नंबर 28 पर लैंड किया। सुरक्षित लैंडिग के बाद एयरपोर्ट कर्मचारियों और विमान के क्रू ने भी राहत की सांस ली। सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित बताए गए हैं।
लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत कवरेज पढ़ने के लिए क्लिक करें












Click it and Unblock the Notifications