Sindhu Jal Sandhi पर बोले केंद्रीय मंत्री शिवराज, 'नेहरू की गलती को PM Modi ने सुधारा'
Sindhu Jal Sandhi: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने सिंधु जल संधि स्थगित कर दी है। किसान संगठनों के साथ इस मु्द्दे पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने दिल्ली में महत्वपूर्ण बैठक की है। इस दौरान उन्होंने सिंधु समझौता रद्द करने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने पाकिस्तान के सा सिंधु संधि करने के लिए देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की आलोचना करते हुए कहा कि उनकी दरियादिली का खामियाजा पूरे देश को भुगतना पड़ा। भारत के किसानों को नेहरू जी की गलती की सजा झेलनी पड़ी। उन्होंने हमारी नदियों का 80 फीसदी पानी पाकिस्तान को दे दिया।
Sindhu Jal Sandhi के लिए शिवराज ने नेहरू को ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसान संगठनों के साथ बैठक के बाद कहा कि पीएम मोदी जी ने सिंधु समझौता रद्द कर ऐतिहासिक गलती सुधारने का काम किया है। शिवराज ने कहा, 'पाकिस्तान के राष्ट्रपति अयूब खान ने उस वक्त कहा था कि यह संधि नहीं होती अगर भारत के प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने इसके लिए जोर नहीं डाला होता। ये कैसी दरियादिली थी? पानी भी दे दिया, पैसा भी दे दिया। नदियां हमारी और पानी पाकिस्तान का। पानी के बिना तो दुनिया नहीं चलती है, किसानों के लिए बिजली उत्पादन नहीं हो सकता है।'

यह भी पढ़ें: नकलची निकला पाकिस्तान! 'सिंधु में खून' बहाने की धमकी देने वाले बिलावल भुट्टो को दी शांति मिशन की जिम्मेदारी
'नेहरू की गलती को PM Modi ने सही किया'
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी जी ने नेहरू की गलती सुधारने का काम किया है। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर की तारीफ करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने सशस्त्र बलों को खुली छूट दी थी। यह भारत है, यह भारत की सेना है जिसने तय किया कि हम सिर्फ आतंकियों को मारेंगे।
पाकिस्तान के कायराना हमले की निंदा करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा, 'हमारी सेना ने पाकिस्तान के कायराना हमलों को नाकाम कर दिया है। उनके मिसाइल और ड्रोन को खिलौना बनाकर मिट्टी में मिला दिया। पीएम मोदी ने ऐतिहासिक फैसला लिया कि खून और पानी एक साथ नहीं चल सकते हैं। सिंधु जल संधि स्थगित करना एक साहसिक और ऐतिहासिक फैसला है।'
यह भी पढ़ें: India Pakistan: सिंधु जल समझौते पर पाकिस्तान की गुजारिश पर EAM की दो टूक, जानें क्या है भारत का फैसला












Click it and Unblock the Notifications