Sikkim Army Truck Accident: जान गंवाने वाले जवानों की सूची जारी, आज दोपहर 12:30 बजे होगा पुष्पांजलि समारोह
सिक्किक में ट्रक हादसे में जान गंवाने वाले सैनिकों की सूची जारी कर दी गई है। वहीं, जान गंवाने वाले जवानों का पुष्पांजलि समारोह आज दोपहर 12:30 से 2 बजे तक किया जाएगा।

सिक्किम के जेमा में शुक्रवार को सेना का एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। जिसमें 16 जवानों की मौत हो गई थी। जबकि 4 जवान घायल हो गए थे, जिनका रेस्क्यू करके अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घटना पर राष्ट्रपति द्रौपति मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राष्ट्रपति मुर्मू ने दु:ख जताया थ। वहीं, जान गंवाने वाले जवानों का पुष्पांजलि समारोह पश्चिम बंगाल के बागडोगरा हवाई अड्डे के तकनीकी क्षेत्र में दोपहर 12.30 से 2 बजे के बीच आयोजित किया जाएगा।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुर्घटना पर जताया दुख
सिक्किम हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि उत्तरी सिक्किम में एक सड़क दुर्घटना के कारण भारतीय सेना के जवानों की की जान जाने से गहरा दुख हुआ है। राष्ट्र उनकी सेवा और प्रतिबद्धता के लिए हृदय से आभारी है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। जो लोग घायल हुए हैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।
वाहन के संतुलन बिगड़ने से हुआ था हादसा
सेना की ओर से जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक तीन वाहनों का काफिला शुक्रवार सुबह चटन से थंगू की ओर निकला था। इस दौरान जेमा के रास्ते में खड़ी ढलान आई और उसकी वजह से एक वाहन का संतुलन बिगड़ गया। जिस वजह से वाहन नीचे खाई में जा गिरा। इस घटना में 16 सैनिकों की मौत हो गई। वहीं चार जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू कर अस्पताल में शिफ्ट किया गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए।
दुर्घटना पर सेना भी जताया दुख
इस दुर्घटना पर भारतीय सेना ने भी दुख जताया। एक बयान जारी करते हुए सेना ने कहा कि 16 वीर जवानों को गंवाने की वजह से गहरा दुख हुआ है। सेना जवानों के परिजनों के साथ हमेशा खड़ी है।
ये भी पढ़ें- GST संबंधी समस्या के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी, वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने कारगुजारी का लिया जायजा












Click it and Unblock the Notifications