गोल्डी बरार की गिरफ्तारी पर बोले मूसेवाला के पिता- मेरे लिए बड़ी उपलब्धि, सरकार इसे हल्के में ना ले

अमेरिका से एक बड़ी खबर सामने आ रही, जहां गैंगस्टर गोल्डी बरार को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस गिरफ्तारी पर सिद्धू मूसेवाला के पिता का बयान सामने आया है।

भारत से फरार गैंगस्टर गोल्डी बरार को अमेरिका के कैलिफोर्निया में गिरफ्तार किया गया है। वैसे अमेरिकी सरकार ने इस बारे में आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा, लेकिन भारतीय खुफिया एजेंसियां उससे जुड़े इनपुट्स निकालने की कोशिश कर रहीं। बरार का हाथ पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या में था और उसने ये बात कबूल भी की थी। अब इस मामले में मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह का बयान सामने आया है।

Recommended Video

    Punjab के CM Bhagwant Mann का बयान, Goldy Brar को जल्द लाया जाएगा भारत | वनइंडिया हिंदी | *News
    मूसेवाला

    एक न्यूज चैनल से बात करते हुए उन्होंने कहा कि अगर उसे हिरासत में लिया गया है, तो ये उनके लिए बड़ी उपलब्धि है। भारत सरकार बरार की गिरफ्तारी को हल्के में ले रही, लेकिन उसे ऐसा नहीं करना चाहिए। बरार और लॉरेंस बिश्नोई जैसे लोगों ने पता नहीं कितने लोगों को मारा है। उन्होंने मांग की कि बरार को भारत लाकर उसका नॉर्को टेस्ट करवाया जाए। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि मुझे इस पर पूरा विश्वास नहीं कि गोल्डी बरार को भारत लाया जाएगा, क्योंकि ये लंबी कानूनी प्रक्रिया है। फिर भी भारत सरकार को इस मामले में कोशिश करनी चाहिए।

    29 मई को हुई थी हत्या
    आपको बता दें कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या 29 मई को पंजाब के मनसा जिले में हुई थी। उस दौरान हमलावरों ने उन्हें कई गोलियां मारी थीं। बाद में गोल्डी बरार ने इस हत्याकांड की जिम्मेदारी ली। इस मामले में लॉरेंस गैंग का भी हाथ माना जा रहा, उससे कई बार पूछताछ भी हुई।

    पिछले महीने हुई थी रिंदा की मौत
    पिछले महीने पाकिस्तान में खालिस्तानी आतंकी हरविंदर रिंदा की मौत हुई थी। उसका नाम भी सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में सामने आया था। उसकी मौत की वजह साफतौर पर पता नहीं चल पाई। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि ड्रग्स के ओवरडोज की वजह से उसके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था, जबकि बंबीहा ग्रुप ने कहा कि उन्होंने उसको मार गिराया है। भारतीय खुफिया एजेंसियों ने भी उसकी मौत की पुष्टि की, लेकिन वजह नहीं बताई।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+