फिक्सड BIGG BOSS विनर कहे जाने पर सिद्धार्थ शुक्ला ने तोड़ी चुप्पी, बताया पूरी जर्नी का सच
मुंबई। बिग बॉस 13 के विजेता का ऐलान हो गया है। लोगों के सबसे ज्यादा वोट पाकर सिद्धार्थ शुक्ला शो के विजेता बन गए हैं, लेकिन उनकी जीत को लेकर सवाल उठने लगे हैं। एक ओर सिद्धार्थ के फैंस खुश हैं तो वहीं बिग बॉस के दर्शकों ने शो के मेकर्स पर सवाल उठाए हैं। दर्शकों के साथ-साथ टीवी सेलिब्रिटीज ने भी सिद्धार्थ के विजेता बनने पर नाराजगी जताई है और शो को फिक्स्ड बताया है। अब Fixed विनर के आरोपों पर सिद्धार्थ शुक्ला ने चुप्पी तोड़ी है। जानिए क्या कहा है सिद्धार्थ शुक्ला ने

मैंने काफी मुश्किल जर्नी के बाद ये टाइटल जीता
सिद्धार्थ शुक्ला ने फिक्सड विनर होने की बात को नकारा है। अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में सिद्धार्थ ने कहा- ये बहुत दुख की बात है कि लोग इस तरह से सोचते हैं। ऐसी बातों पर आप क्या रिएक्ट कर सकते हो। मैंने काफी मुश्किल जर्नी के बाद ये टाइटल जीता है। फिर उसपर कोई सवाल उठाता है तो दुख होता है। जो लोग ऐसा सोचते हैं उनके लिए मैं सॉरी फील करता हूं।

खुद पर उठने वाले हर सवाल का जवाब आप नहीं दे सकते
सिद्धार्थ ने कहा 'अगर आपने सीजन 13 फॉलो किया होगा, तो मालूम पड़ेगा कि मेरे लिए यहां तक पहुंचना आसान नहीं था। खुद पर उठने वाले हर सवाल का जवाब आप नहीं दे सकते हो।'' बता दें, सिद्धार्थ शुक्ला की जीत से आसिम रियाज से फैंस बेहद निराश हैं। वे कलर्स चैनल को बायकॉट करने की मांग कर रहे हैं। कई ट्रोलर्स ने तो चैनल और बिग बॉस मेकर्स को शेमलेस का टैग दे दिया है।

मैं शो जीतने में कामयाब रहा हूं इसलिए मैं इस बारे में कुछ नहीं कह सकता
जब सिद्धार्थ से पूछा गया कि क्या उन्हें किसी चीज का अफसोस है? जवाब में सिद्धार्थ शुक्ला ने कहा- मैं इसपर सच में कुछ नहीं कह सकता हूं। आपको तब पछतावा होता है जब आप कुछ गलत करते हो लेकिन मैं शो जीतने में कामयाब रहा हूं इसलिए मैं इस बारे में कुछ नहीं कह सकता। मालूम हो, बिग बॉस का 13वां सीजन जीतने के बाद सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ को लगातार फैंस और सेलेब्स से बधाइयां मिल रही हैं।

सिद्धार्थ शुक्ला के शो जीतने पर नाराजगी
बिग बॉस 13 शो जीतकर सिद्धार्थ शुक्ला ने ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। सिद्धार्थ के शो जीतते ही ट्वीटर पर उनके समर्थन में कम और विरोध में ज्यादा ट्वीट्स आने लगे, शो के मेकर्स पर भी कई तरीके के सवाल खड़े हो रहे हैं। ट्विटर पर सिद्धार्थ के शो जीतने पर नाराजगी जताई जा रही है। बिग बॉस के मेकर्स पर बायस्ड होने का आरोप तक लग रहा है।ट्विटर पर सिद्धार्थ के खिलाफ और आसिम के समर्थन में मुहिम शुरू हो गई है। #FixedWinnerSidharth, #boycottcolorstv, #biasedbiggboss जैसे हैशटैग ट्रेंड करने लगे।

नाराज हुईं गौहर खान
बिग बॉस की विनर रह चुकीं गौहर खान ने भी सिद्धार्थ की जीत पर नाराजगी जताई। उन्होंने सीधा हमला बोलने के बजाए आसिम के समर्थन में ट्वीट कर अपनी नाराजगी जताई और लिखा कि उनके मुताबिक जीतने की सारी खूबियां आसिम रियाज में थी। वहीं बिग बॉस का हिस्सा रह चुकी टीवी एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट ने सिद्धार्थ को अनडिजर्विंग कैंडिडेट बताया दिया। ऐसे लोगों की कमी नहीं है जो सिद्धार्थ की जीत को लेकर नाराज है। हालांकि इससे एक बात तो साफ है कि दूसरे नंबर पर रहने वाले आसिम रिजास की पॉपुलैरिटी सातवें आसमान पर पहुंच चुकी हैं।
-
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें












Click it and Unblock the Notifications