सावधान: जानलेवा है टॉयलेट में मोबाइल फोन चलाना, रिसर्च में खुलासा
बहुत से लोग टॉयलेट जाते समय मोबाइल फोन अपने साथ लेकर जाते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि टॉयलेट में बैठकर मोबाइल फोन का इस्तेमाल करना कितना खतरनाक हो सकता है। यह आपकी जिंदगी के लिए खतरा उत्पन्न कर सकता है। इसलिए अगर आप मोबाइल फोन लेकर टॉयलेट जा रहे हैं तो यह आदत आज से ही छोड़ दें क्योंकि आने वाले दिनों में आपके लिए भारी पड़ सकता है। तो चलिए जानते हैं टॉयलेट में बैठकर मोबाइल फोन यूज करना कितना खतरनाक हो सकता है।
रिसर्च में यह बात आई सामने
दरअसल, रिसर्च में भाग लेने वालों में से 61.6 फीसदी लोगों ने स्वीकार किया कि वे टॉयलेट सीट पर बैठकर अपने फेसबुक, ट्विटर जैसे सोशल मीडिया अकाउंट चेक करते थे। रिसर्च में आगे कहा गया है कि एक तिहाई (33.9%) बाथरूम में करंट अफेयर्स को देखते हैं, जबकि एक चौथाई (24.5%) अपने प्रियजनों को संदेश भेजकर - या कॉल करके उपयोग करते हैं।

मोबाइल के स्क्रीन पर 28 दिनों तक बैक्टीरिया जिंदा रहता है
टॉयलेट में शौच के दौरान कई तरह के बैक्टीरिया हवा में उड़ते हैं और मोबाइल का स्क्रीन को वे चुंबक की तरह पकड़ते हैं। रिसर्च में कहा गया है कि मोबाइल के स्क्रीन पर 28 दिनों तक बैक्टीरिया जिंदा रहते हैं जो कि आपके हाथ के जरिए मुंह और नाक में जा सकते हैं। इस बैक्टीरिया से खतरनाक बीमारी हो सकते हैं जो कि जानलेवा हो सकती हैं।
स्मार्टफोन टॉयलेट सीट की तुलना में 10 गुना अधिक कीटाणुओं को खींचते हैं
संक्रमण नियंत्रण विशेषज्ञ डॉ. ह्यू हेडन के मुताबिक स्मार्टफोन टॉयलेट सीटों की तुलना में दस गुना अधिक कीटाणुओं को ले जा सकते हैं। हेडन ने कहा कि जैसे ही हम स्मार्टफोन को खोलते हैं वैसे ही हवा में उड़ रहे कीटाणु तेजी से मोबाइल के स्क्रीन की तरफ आकर्षित हो जाते हैं। इस दौरान आप कई बार टॉयलेट सीट भी गलती से छू ही लेते हैं और फिर उसी हाथ से मोबाइल चलाते हैं। यह और भी अधिक खतरनाक हो जाता है।
इन बीमारियों का हो सकते हैं शिकार
ये पेट में दर्द, दस्त, संक्रमण, खाद्य विषाक्तता, फोड़े जैसे त्वचा संक्रमण, साइनसाइटिस जैसे श्वसन संक्रमण और अन्य गंभीर बीमारियों का कारण बन सकते हैं।
मोबाइल के चक्कर में लंबे समय तक टॉयलेट में बैठ जाते हैं लोग
कई लोग मोबाइल फोन देखने के चक्कर में टॉयलेट में ज्यादा समय लगा देते हैं। क्योंकि उनका ध्यान मोबाइल फोन पर रहता है और वह जिस काम के लिए आए होते हैं उसपर ध्यान नहीं देते हैं। जिससे आपकी मांसपेशियों में अकड़न भी आ सकती है और घुटनों का दर्द भी शुरू हो सकता है।
मलाशय पर पड़ता हो जोर
अधिक देर तक टॉयलेट में बैठे रहने से रेक्टम यानी कि मलाशय पर भी अधिक जोर पड़ता है और इसके चलते पाइल्स या बवासीर जैसी समस्या हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications