#KarnatakaFloorTest: हैदराबाद पहुंचे पूर्व सीएम सिद्धारमैया, कांग्रेस विधायकों संग की अहम बैठक

#FloorTest से पहले हैदराबाद में विधायकों से सिद्धारमैया

हैदराबाद। कर्नाटक की सियासत में लगातार नए बदलाव देखने को मिल रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अब सभी की निगाहें शनिवार शाम 4 बजे कर्नाटक विधानसभा में होने वाले फ्लोर टेस्ट पर टिक गई हैं। कर्नाटक में फ्लोर टेस्ट से पहले कांग्रेस पार्टी ने अपने विधायकों में किसी भी तरह की टूट से बचाने के लिए उन्हें हैदराबाद के ताज कृष्णा होटल में शिफ्ट कर दिया था। पार्टी ने हॉर्स ट्रेडिंग के डर से ये फैसला लिया। हालांकि अब सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद माना जा रहा है कि जल्द ही सभी विधायक बेंगलुरू वापस लौट आएंगे। इस सबके बीच कर्नाटक के पूर्व सीएम सिद्धारमैया हैदराबाद पहुंचे हैं। उन्होंने ताज कृष्णा होटल पहुंचकर विधायकों से मुलाकात की।

हैदराबाद के ताज कृष्णा होटल पहुंचे सिद्धारमैया

हैदराबाद के ताज कृष्णा होटल पहुंचे सिद्धारमैया

कर्नाटक में जारी सियासी घमासान के बीच बड़ा सवाल यही है कि क्या कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदुरप्पा बहुमत साबित हासिल करने में सफल रहेंगे? येदुरप्पा ने दावा किया है कि हमें 100 फीसदी विश्वास है कि हम बहुमत साबित कर लेंगे। दूसरी ओर कांग्रेस और जेडीएस की नजर अपने विधायकों को अपने साथ जोड़े रखने पर है। कांग्रेस पार्टी ने अपने विधायकों को हैदराबाद के ताज कृष्णा होटल में शिफ्ट किया था। इस बीच कांग्रेस के नेता और कर्नाटक के पूर्व सिद्धारमैया हैदराबाद के ताज कृष्णा होटल पहुंचे।

सिद्धारमैया ने सभी विधायकों से की मुलाकात

सिद्धारमैया ने सभी विधायकों से की मुलाकात

हैदराबाद में सिद्धारमैया ने सभी विधायकों से मुलाकात की। इस दौरान माना जा रहा है कि उन्होंने पार्टी के सभी नए विधायकों के साथ बैठक भी की है। हालांकि कांग्रेस विधायक राजशेखर पाटिल ने बताया कि कोई बैठक नहीं हुई है। हालांकि उन्होंने जरूर कहा कि सिद्धारमैया ने विधायकों से मुलाकात की है।

विधायक राजशेखर पाटिल का बड़ा बयान

विधायक राजशेखर पाटिल का बड़ा बयान

कांग्रेस विधायक राजशेखर पाटिल ने बताया कि सभी विधायक यहां हैं, हम जल्द बेंगलुरू के लिए निकलेंगे। यहां हमारी कोई बैठक नहीं हुई। सिद्धारमैया यहां आए हैं, हम जल्द ही यहां से रवाना होंगे। हम यहां 77 विधायक हैं। हम पर कोई दबाव नहीं है। ये हमारी सरकार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+