'मैं गलत गेम खेल रहा हूं', मौत के 7 महीने बाद सुशांत का NOTE वायरल, लिखीं थी ये बातें

Bollywood Hindi News: बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत को 7 महीने का वक्त हो गया है, लेकिन अभी तक उनकी मौत के राज से पर्दा नहीं हटा। पहले मुंबई पुलिस, फिर बिहार पुलिस और अब सीबीआई मामले की जांच कर रही है। एकलौते बेटे की मौत की वजह से सुशांत का परिवार टूट सा गया है। अब उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने सुशांत का एक नोट शेयर किया। जिसको सुशांत ने अपने हाथों से लिखा था।

'30 साल कुछ बनने में निकल गए'

'30 साल कुछ बनने में निकल गए'

सुशांत (Sushant Singh Rajput) ने अपने नोट में लिखा- "मुझे ऐसा लगता है कि मेरी जिंदगी के पहले 30 साल कुछ बनने में निकल गए। मैं हर चीज में अच्छा बनना चाहता था। जैसे- टेनिस, स्कूल में अच्छे ग्रेड्स। इसके अलावा जो भी चीजें थी मैं उसको भी उसी परिप्रेक्ष्य में देखता था। जिस तरह से मैं था, उससे मैं सहमत नहीं था, लेकिन अगर में इन सब में अच्छा बन जाऊं तो... मुझे महसूस हुआ कि मैं गलत गेम खेल रहा हूं, क्योंकि खेल हमेशा अपने आपको ढूंढने का था, जोकि आप पहले से ही हो।"

श्वेता ने कही ये बात

श्वेता ने कही ये बात

इस नोट को देखकर आप खुद अंदाजा लगा सकते हैं कि सुशांत की राइटिंग कितनी शानदार थी। नोट को शेयर करते हुए श्वेता (Shweta Singh Kirti) ने इमोशनल होकर लिखा कि- "भाई ने लिखा था, ये विचार बहुत ही गहरा है"। श्वेता की ये पोस्ट तेजी से वायरल हुई। साथ ही सुशांत के फैन्स ने भी इस पर कमेंट कर उनकी तारीफ की। सुशांत की मौत के बाद से उनके फैन्स श्वेता को फॉलो कर रहे हैं, क्योंकि वो उनकी लाइफ से जुड़े कई अनसुने किस्से शेयर करती रहती हैं।

जब बॉम्बे हाईकोर्ट ने की तारीफ

जब बॉम्बे हाईकोर्ट ने की तारीफ

हाल ही में सुशांत की बहनों ने रिया की जमानत के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की थी। इस याचिका की सुनवाई के दौरान जस्टिस एस एस शिंदे और जस्टिस एम एस कार्णिक की बेंच ने सुशांत की तारीफ की। कोर्ट ने कहा कि मामला कुछ भी हो.... सुशांत सिंह राजपूत का चेहरा देखकर कोई भी यह कह सकता था कि वे मासूम, सीधे और एक अच्छे इंसान थे। खासकर 'एमएस धोनी' फिल्म में उनके काम को काफी पसंद किया गया था।

कहां तक पहुंची CBI की जांच?

कहां तक पहुंची CBI की जांच?

5 महीने पहले ही सुशांत केस की जांच सीबीआई को सौंपी गई थी, लेकिन अभी तक वो किसी के नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। हाल ही में सीबीआई ने एक रिपोर्ट में कहा था कि इस केस में किसी भी संभावना से फिलहाल इनकार नहीं किया जा सकता है। वो वैज्ञानिक तकनीकों के जरिए इस केस को सुलझाने में लगे हैं। जांच टीम को उम्मीद है कि वो जल्द ही किसी नतीजे पर पहुंच जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+