सुशांत केस: श्रुति मोदी ने सीबीआई के सामने खोले कई राज, रिया की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

सुशांत केस: श्रुति मोदी का सीबीआई के सामने बड़ा बयान, रिया की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

नई दिल्ली। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में श्रुति मोदी ने आज सीबीआई को दिए बयान में कई बातें कही हैं। सुशांत की पूर्व मैनेजर श्रुति मोदी से सीबीआई सोमवार के बाद आज फिर पूछताछ कर रही है। श्रुति मोदी ने सीबीआई के सामने अपने बयान में सुशांत को दवाई दिए जाने को लेकर हो रहे सवालों से पल्ला झाड़ लिया है। श्रुति ने कहा है कि सुशांत के खर्च और दवाइयां देने को लेकर सारे फैसले रिया चक्रवर्ती करती थीं।

Recommended Video

    Sushant Singh Case: Ex Manager Shruti Modi ने CBI को दिए बयान में खोले गहरे राज । वनइंडिया हिंदी
    मैं पार्सल पहुंचाती थी: श्रुति

    मैं पार्सल पहुंचाती थी: श्रुति

    श्रुति ने अपने बयान में सीबीआई से कहा है कि उन्‍होंने कभी सुशांत को कोई दवाई नहीं दी, ना ही वो उनके साथ किसी डॉक्टर के पास गईं। सुशांत के लिए जो भी पार्सल आते थे, उनको पहुंचाने तक का काम वो करती थीं। सुशांत की दवाईयों और डॉक्टर से जुड़े जो मामले थे, उन्हें रिया देख रही थीं। श्रुति ने कहा कि रिया ही सुशांत के पैसों का सारा हिसाब रखती थीं और वही सुशांत के प्रोजेक्‍ट भी तय करती थीं।

    सुशांत की बहन और श्रुति मोदी की व्हाट्सएप चैट हुई है वायरल

    सुशांत की बहन और श्रुति मोदी की व्हाट्सएप चैट हुई है वायरल

    हाल ही में सुशांत की बहन नीतू सिंह और श्रुति मोदी के बीच की एक कथित चैट सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। चैट में नीतू सिंह और श्रुति मोदी सुशांत सिंह राजपूत को दी जाने वाली दवाइयों के प्रिस्क्रिप्शन को लेकर बात कर रही हैं। नीतू श्रुति से सभी डॉक्टरों द्वारा दी जाने वाली सुशांत की दवाइयों की डिटेल मांग रही हैं। साथ ही वह श्रुति से कहती हैं कि वह डॉक्टर से मिलना भी चाहती हैं। जिसके बाद श्रुति उन्होंने प्रिस्क्रिप्शन और डॉक्टर की डिटेल भेजती हैं। ये चैट बीते साल नवंबर का बताया गया है। हालांकि अब सामने आ रहा है कि श्रुति ने इस तरह की जानकारी होने से इनकार किया है।

     श्रुति के वकील ने कहा- सुशांत का परिवार जानता था ड्रग्स की बात

    श्रुति के वकील ने कहा- सुशांत का परिवार जानता था ड्रग्स की बात

    श्रुति मोदी के वकील अशोक सरावगी ने ये भी दावा किया है किसुशांत की बहनें भी उन पार्टियों में शामिल होती थीं जिनमें ड्रग्स का इस्तेमाल किया जाता था। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि सुशांत की मुंबई वाली बहन शराब की काफी शौकीन थीं। वह ड्रग्स पार्टी का भी हिस्सा थीं। उतना ही नहीं सुशांत के परिवार को ये जानकारी भी थी कि वो ड्रग्स ले रहे थे। उनका कहना है कि ड्रग्स लेने की वजह से सुशांत का करियर लगातार गिर रहा था। जिससे वो परेशान थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+