'मुस्लिम लड़कियों को फंसाओ, नौकरी और सुरक्षा की गारंटी हम देते हैं', श्रीराम सेना चीफ का विवादित बयान

Shri Ram Sena chief Pramod Muthalik: श्री राम सेना के प्रमुख प्रमोद मुथालिक ने 'लव जिहाद' के जवाब में युवा हिंदू पुरुषों से मुस्लिम लड़कियों को लुभाने का आह्वान किया है और उन्हें सुरक्षा और रोजगार का आश्वासन दिया है।

Shri Ram Sena chief Pramod Muthalik

Shri Ram Sena chief Pramod Muthalik: श्री राम सेना के प्रमुख प्रमोद मुथालिक ने विवादित बयान देते हुए कहा है कि लव जिहाद का बदला लेने के लिए मुस्लिम लड़कियों को फंसाओं नौकरी और सुरक्षा की गारंटी हम देते हैं। युवाओं का इस तरह का खुला निमंत्रण देने वाले उनके बयान की सोशल मीडिया पर आलोचना हो रही है। कर्नाटक के बागलकोट में एक सार्वजनिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रमोद मुथालिक ने कहा, "स्थिति आज भी वैसी ही बनी हुई है। हमारी लड़कियों का लव जिहाद में शोषण किया जाता है। देश भर में हजारों लड़कियों को प्यार के नाम पर धोखा दिया जाता है। हमें उन्हें चेतावनी देनी चाहिए।''

'हमें 10 मुस्लिम लड़कियों को फंसाना चाहिए...'

'हमें 10 मुस्लिम लड़कियों को फंसाना चाहिए...'

प्रमोद मुथालिक बोले, ''लड़कियों को फुसलाना हम भी जानते हैं, मैं नहीं। हम स्थिति से अवगत हैं। मैं यहां के युवाओं को आमंत्रित करना चाहता हूं। अगर हम एक हिंदू लड़की को खो देते हैं, तो हमें 10 मुस्लिम लड़कियों को फंसाना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं, तो श्री राम सेना आपकी जिम्मेदारी लेगी और हर तरह की सुरक्षा और रोजगार आपको देंगे।''

'अब तक उनके खिलाफ 109 मामले दर्ज किए गए थे...'

'अब तक उनके खिलाफ 109 मामले दर्ज किए गए थे...'

एक हफ्ते पहले, उडुपी में करकला क्षेत्र से आगामी कर्नाटक विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए तैयार प्रमोद मुथालिक ने कहा कि अब तक उनके खिलाफ 109 मामले दर्ज किए गए थे और उनमें से अधिकांश भाजपा शासन के दौरान दर्ज किए गए थे। उन्होंने दावा किया कि हिंदुत्व पर अपने रुख के लिए उन्हें अपने ही लोगों से अधिक बाधाओं का सामना करना पड़ा।

प्रमोद मुथालिक ने कहा कि उन्हें कुछ भाजपा नेताओं का समर्थन प्राप्त था जिन्होंने उन्हें चुनाव लड़ने के लिए वित्तीय मदद की पेशकश की थी। उन्होंने चुनाव लड़ने के अपने फैसले को वापस लेने से भी इनकार किया।

'अगर मैंने भाजपा के नकली हिंदुत्व का समर्थन...'

'अगर मैंने भाजपा के नकली हिंदुत्व का समर्थन...'

श्री राम सेना प्रमुख प्रमोद मुथालिक ने कहा कि हालांकि वह नहीं जानते कि राजनीति कैसे की जाती है, लेकिन उनके विचार हमेशा स्पष्ट रहे हैं। उन्होंने कहा, "अगर मैंने भाजपा के नकली हिंदुत्व का समर्थन किया होता, तो मैंने अब तक बहुत कुछ हासिल कर लिया होता।" उन्होंने कहा पूरा भरोसा है कि हम करकला सीट जीतेंगे।

उन्होंने कहा कि एक निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में उन्हें अलग-अलग वर्गों के लोगों का समर्थन मिल रहा है।

'श्री राम सेना वास्तविक हिंदुत्व और...'

'श्री राम सेना वास्तविक हिंदुत्व और...'

मुथालिक ने कहा कि श्री राम सेना वास्तविक हिंदुत्व और राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान करकला विधायक भ्रष्ट गतिविधियों में लिप्त हैं, उन्होंने कहा कि अगर विधायक द्वारा जमा की गई संपत्ति की गणना की जाती है तो निर्वाचन क्षेत्र में भ्रष्टाचार की सीमा का पता लगाया जा सकता है। कन्नड़ और संस्कृति राज्य मंत्री वी सुनील कुमार वर्तमान में करकला निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+