सिंगापुर एयरलाइंस पर भड़कीं श्रेया घोषाल, इस बात पर सुनाई खरी खरी
मुंबई। भारतीय प्लेबैक सिंगर श्रेया घोषाल ने फ्लाइट में म्यूजिकल इंस्ट्रमेंट न ले जाने देने के लिए सिंगापुर एयरलाइन को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने एक ट्वीट के जरिए अपना गुस्सा निकाला। श्रेया ने अपने ट्विटर पर लिखा- 'मुझे लगता है कि सिंगापुर एयरलाइन अपने यहां किसी संगीतकार या किसी और को उसका प्यारा इंस्ट्रूमेंट फ्लाइट में नहीं ले जाने देती। खैर शुक्रिया...अच्छा सबक मिला'।
एयरलाइन ने दिया घोषाल के ट्वीट का जवाब
गुस्से से भरे श्रेया के इस ट्वीट पर एयरलाइन ने जवाब देते हुए लिखा- 'हाय श्रेया...हमें या जानकर दुख हुआ। क्या हमें आपकी परेशानी के बारे में अधिक जानकारी मिल सकती है और अंतिम बार हमारे सहयोगियों ने क्या सलाह दी है? धन्यवाद।' वहीं श्रेया के ट्वीट को अब तक कई लोग रिट्वीट कर चुके हैं और इस घटना पर अपनी राय रख चुके हैं। लोग एयरलाइन की इस हरकत पर काफी गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।
कपिल शर्मा ने श्रेया को ट्विटर पर दे दिया न्योता
हाल में ट्विटर पर ही जब श्रेया ने एक पत्रकार के साथ इंटरव्यू फिक्स करने की बात का जवाब दिया था तो इस बातचीत में कॉमेडियन कपिल शर्मा कूद पड़े थे। उन्होंने लिखा था- और मेरे शो का क्या श्रेया? मैं जानता हूं कि ये पूछने का सही तरीका नहीं है लेकिन मेरे साथ अपके सभी फैंस 4 साल से इंतजार कर रहे हैं। जब आपको सुविधा हो तो जरूर आइयेगा।
श्रेया ने दिया अंग्रेजी में जवाब तो कपिल बोले- गूगल करने दो
श्रेया ने कपिल के न्योते पर जवाब दिया कि- कपिल तुमने मुझे पकड़ लिया...कुछ करते हैं... तुम तो मुझे जानते हो Recluse टाइप। इसके जवाब में कपिल ने मस्ती भरे अंदाज में लिखा- रुको मुझे पहले Recluse का मतलब गूगल करने दो...हा हा हा...जब ठीक लगे.. वादा है हम मजे करेंगे।
यह भी पढ़ें- जानिए महाराष्ट्र की नागपुर लोकसभा सीट के बारे में विस्तार से












Click it and Unblock the Notifications