Shraddha Murder Case: 'हैप्पी डेज' कैप्शन के साथ श्रद्धा ने आफताब के साथ शेयर की थी आखिरी पोस्ट

श्रद्धा वाकर हत्याकांड मामले में जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है। वैसे-वैसे चौकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। दिल्ली पुलिस के मुताबिक श्रद्धा की हत्या के बाद आफताब ने शरीर के 35 टुकड़े करके जंगल में दिया। फिलहाल दिल्ली पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और वह जेल में है। पुलिस की तरफ से उसकी 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है। वहीं, सोशल मीडिया पर दोनों के पोस्ट की बात करें तो ऐसा नहीं लगता है था कि आफताब इतना बेहरम निकलेगा। इंस्टाग्राम पर आफताब के 28000 फॉलोअर्स थे। अपने इंस्टा पर वह फूड ब्लॉगिंग से संबंधित कंटेंट भी डालता था।

shraddha murder case

श्रद्धा ने 11 मई को पोस्ट की थी ये तस्वीर
श्रद्धा वाकर इंस्टाग्राम पर ज्यादा एक्टिव नहीं थी। हालांकि, उसने अपने बायो में खुद को एक पथिक बताया था। श्रद्धा के इंस्टा पर 27000 फॉलोअर थे। दोनों की अधिकतर पोस्ट्स में सुंदर जगहों की फोटो और एक लाइन के अच्छे कैप्शन होते थे। श्रद्धा ने हत्या से पहले किताब पढ़ते हुए एक पोस्ट किया था। यह तस्वीर हिमाचल प्रदेश की थी। 11 मई को शेयर की गई इस तस्वीर में उसने कैप्शन के रूप में लिखा था'हर बीतते दिन के साथ अधिक से अधिक एक्सप्लोर करना।'

हत्या से 10 दिन पहले पोस्ट हुई थी ये तस्वीर
अपनी हत्या से 10 दिन पहले श्रद्धा ने उत्तराखंड के ऋषिकेश में गंगा के किनारे एक शांत स्थान से एक इंस्टाग्राम रील पोस्ट की थी। कैप्शन से पता चलता है कि श्रद्धा को यात्रा करने का काफी शौक था। साथ ही उसे नई जगहों की खोज करना पसंद था। अपने पोस्ट में उसने लिखा था कि उसने लिखा 1500 किलोमीटर की यात्रा के बाद मैंने अपने दिन को एक सूर्यास्त के दृश्य के साथ समाप्त करने का फैसला किया। श्रद्धा ने लिखा कि वशिष्ठ गुफा में गंगा तट पर उतरे। कौन जानता था कि यह मेरे लिए एक बुलावा है, गंगा के परम निर्मल तट पर बैठे हुए...''

श्रद्धा ने आफताब के साथ शेयर की है ये इकलौती तस्वीर
श्रद्धा ने आफताब के साथ सिर्फ एक तस्वीर पोस्ट की है। यह तस्वीर 14 फरवरी यानि कि वैलेंटाइन्स डे के दिन की थी। आफताब के साथ उसने कैप्शन दिया है-हैप्पी डेज..इसके अलावा श्रद्धा ने आफताब के साथ कोई भी तस्वीर इंस्टा पर नहीं पोस्ट की है। इंस्टाग्राम पर श्रद्धा की पहली तस्वीर ट्रेन के दरवाजे पर खड़े होने की है, जिसके कैप्शन में लिखा है, ''वेटिंग डेस्टिनेशन।'' इसी साल यानि कि 2021 में ही श्रद्धा ने हिमाचल और उत्तराखंड की तस्वीरें भी शेयर की। 2021 के बाद श्रद्धा ने कोई पोस्ट नहीं शेयर की थी।

ये भी पढ़ें- कोरोना काल के बाद यूपी में 30000 नई कंपनियों की शुरुआत, दिल्ली-कर्नाटक को पछाड़ा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+