मालदीव के बीच पर श्रद्धा कपूर ने करवाया फोटो शूट, सोशल मीडिया पर हुई वायरल
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। श्रद्धा कपूर ने हाल ही में अपनी बिकनी में फोटो शेयर है जो इंटरनेट पर धमाल मचा रही है। स्विमिंग सूट पहनकर एक्ट्रस ने स्माइल के साथ ये फोटो शेयर की है। कुछ ही समय में यह पोस्ट इंटरनेट पर वायरल हो गई। इन तस्वीरों में श्रद्धा कपूर समुद्र की लहरों का आनंद लेते हुए नजर आ रही हैं।

मालदीव बीच की ग्लैमरस और खूबसूरत तस्वीरें श्रृद्धा कपूर ने शेयर की
बता दें श्रद्धा कपूर सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं आए दिन अपना वीडियो और फोटो शेयर करती रहती हैं। उन्होंने अपनी ये फोटो गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है हैं। जिसमें श्रृद्धा कपूर वैकेशन मूड में नजर आ रही हैं। इन दिनों फुल ऑन वैकेशन मूड में हैं। श्रृद्धा कपूर अपने पिता शक्ति कपूर और मां शिवांगी कोल्हापुरे के साथ मालदीव में धूप और रेत का आनंद लेते हुए छुट्टियों का आनंद ले रही हैं। इन फोटो में श्रृद्धा कपूर मालदीव बीच के किनारे धूप में बहुत ग्लैमरस और खूबसूरत लग रही हैं। एक्ट्रेस की इस फोटो को हजारों लाइक्स और कमेंट मिल रहे हैं।

श्रृद्धा कपूर ने इससे पहले शेयर की थी ये फोटो
ध्यान रहें इस महीने की शुरुआत में, श्रद्धा कपूर ने मालदीव में अपना जन्मदिन मनाया और सेलिब्रेशन की तस्वीर इंटरनेट पर साझा की। जिसमें वो अपने प्रेमी रोहन श्रेष्ठ की बाहों में नजर आई थी। ऐसी अफवाहें थीं कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे। रोहन के पिता राकेश श्रेष्ठ ने मीडिया को दिए इंटरव्यू में इस बारे में बात की और कहा कि लवबर्ड्स अगर शादी के बंधन में बंधना चाहते हैं, तो उनकी तरफ से कोई आपत्ति नहीं होगी। रोहन के पिता राकेश ने बताया, " मुझे बताया गया था, वे अपने कॉलेज के दिनों के दोस्त थे। इसके अलावा, जुहू में उनके कई कॉमन फ्रेंड हैं। वे दोनों अपने प्रोफेशनल में इतना अच्छा कर रहे हैं। जीवन, इसलिए कोई भी निर्णय जो वे एक साथ लेते हैं वह भी एक समझदार और परफेक्ट होगा। "

श्रद्धा कपूर इन फिल्मों में आएगी नजर
बता दें श्रद्धा कपूर को निखिल द्विवेदी द्वारा निर्मित 'नागिन' में देखा जाएगा। वह रणवीर कपूर के साथ लव रंजन की अनटाइटल्ड फिल्म में भी अभिनय करेंगी। फिल्म होली 2022 में रिलीज हो सकती है। अभिनेत्री को आखिरी बार टाइगर श्रॉफ के साथ 'बाघी 3' में देखा गया था। कोरोना महामारी के चलते उनकी हाल ही में कोई नई फिल्म नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications