Video: श्रद्धा कपूर ने भाई की बारात में लगाए ठुमके, सिर पर पगड़ी और लहंगे में लग रहीं बलां की खूबसूरत
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के घर इन दिनों जश्न का माहौल है, हाल ही में उनके कजिन भाई प्रियांक शर्मा की शादी हुई है। बताया जा रहा है कि शादी का आयोजन मालदीव में किया गया था, जिस वजह से श्रद्धा कपूर और उनका परिवार भी वहां मौजूद था। सोशल मीडिया पर मालदीव से शादी की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। कुछ वीडियोज में श्रद्धा कपूर अपने भाई प्रियांक के साथ ठुमके लगाते भी नजर आ रही हैं।

भाई की शादी में श्रद्धा कपूर ने लगाए ठुमके
वायरल हो रही शादी की तस्वीरों में देखा जा सकता है कि श्रद्धा कपूर ने पिंक कलर का साफा बांधा हुआ है, साथ ही हल्के नीले और गोल्डन रंग का लहंगा भी पहना हुआ है। फोटो में श्रद्धा कपूर अपनी मासी पद्मिनी कोल्हापुरी के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। इससे पहले भी मालदीव से श्रद्धा की कई तस्वीरें सामने आ चुकी हैं जिसमें वह अपनी अदाओं से कहर ढा रही हैं। आपको बता दें कि इसी हफ्ते श्रद्धा कपूर के कजिन भाई प्रियांक शर्मा और शाजा शादी के बंधन में बंधे हैं।

इंस्टाग्राम पर शादी के वीडियोज वायरल
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फरवरी में दोनों ने कोर्ट मैरिज की थी, इसके बाद मालदीव में डेस्टिनेशन वेडिंग की। इस शादी में शामिल होने के लिए कई बॉलीवुड सेलेब्स भी मालदीव पहुंचे थे। सामने आई तस्वीरों में श्रद्धा कपूर लहंगे के ऊपर पगड़ी बांधे और सन ग्लासेस लगाए बलां की खूबसूरत लग रही हैं। शादी के कई वीडियो भी इंस्टाग्राम पर सामने आए हैं, जिसमें एक्ट्रेस बारात के साथ डांस करती भी दिखाई दीं।
रणबीर कपूर के साथ नजर आने वाली हैं श्रद्धा कपूर
श्रद्धा कपूर के अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो वह लव रंजन की फिल्म में एक्टर रणबीर कपूर के साथ मुख्य किरदार में नजर आएंगी। इस फिल्म को लव रंजन और अंकुर गर्ग मिलकर डायरेक्ट कर रहे हैं। इससे पहले श्रद्धा कपूर आखिरी बार 'बागी 3' में टाइगर श्रॉफ के साथ नजर आई थीं, यह फिल्म लॉकडाउन से पहले रिलीज हुई थी। 'बागी 3' से पहले श्रद्धा कपूर, एक्टर वरुण धवन और नोरा फतेही संग फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' में नजर आई थीं।
यह भी पढ़ें: बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर ने रिया को बताया निर्दोष, कहा- उस टैलेंटेड लड़की के साथ जरूर करूंगा काम
-
Asha Bhosle Tribute: आशा भोसले के निधन पर Brett Lee का इमोशनल मैसेज, ‘You're The One For Me’ फिर चर्चा में -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Poonam Pandey को पापा से पड़ा जोरदार थप्पड़, कपड़े उतारने की बात पर मचा था बवाल, बोलीं- मैं फ्रस्टेटेड थी -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle ने भारतीय संस्कृति के खिलाफ गाया था गाना? AIR-दूरदर्शन ने किया था बैन, कौन सा था वो सॉन्ग? -
Asha Bhosle Movie: अभिनय की भी 'माई' थीं आशा भोसले, 79 की उम्र में इस मराठी फिल्म में मनवाया एक्टिंग का लोहा -
Asha Bhosle Favorite Food: जब संगीत के साज छोड़ कढ़ाई थामती थीं आशा ताई, उनकी फेवरेट डिश जिसमें बसती थी जान -
48 साल पहले Asha Bhosle ने गाया था 'वो' गाना, जिसके वीडियो ने मचाया था तहलका, लोग हुए थे शॉक्ड -
'चहल ने मेरे साथ घटिया हरकत की', Yuzvendra Chahal पर एक्ट्रेस ने लगाया गंभीर आरोप! मचा बवाल -
Asha Bhosle Last Dance: आशा भोसले का आखिरी डांस वीडियो वायरल, 91 की उम्र में स्टेज पर ऐसे लगाए थे ठुमके -
Magnum Opus: अलविदा सुरों की जादूगरनी! जब आशा की आवाज़ ने खामोशी को भी संगीत बना दिया












Click it and Unblock the Notifications