घाटी में हिजबुल का चौंकाने वाला वीडियो, बंदूक की नोंक पर लोगों को दे रहा धमकी
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में हिजबुल मुजाहिदीन के नेताओं का एक वीडियो सामने आया है जिसमे इसके नेता घाटी के नेताओं को मारते हुए देखे जा सकते हैं। ये लोग इस वीडियो में नेताओं को धमकाते हुए नजर आ रहे हैं, हिजबुल के सदस्य लोगों को धमकी दे रहे हैं कि वह मुख्यधारा के नेताओं, सुरक्षाकर्मियों का कतई भविष्य में कोई समर्थन नहीं करे। इस वीडियो में यह भी बात खुलकर सामने आई है कि हिजबुल के सदस्य घाटी में युवाओं को हथियारों की ट्रेनिंग दे रहे हैं। यह वीडियो ऐसे समय सामने आया है जब पिछले कुछ दिनों से हिजबुल के आतंकियों के खिलाफ सेना लगातार अभियान चल रही है और एक के बाद एक कई हिजबुल के कमांडर सेना की भेंट चढ़ चुके हैं।

वीडियो में एक भारतीय नागरिक को बंदूक की नोक पर हिजबुल के सदस्य धमकी दे रहे हैं और उसके साथ हाथापाई कर रहे हैं। जिसके बाद उसे जबरन मांफी मांगने के लिए मजबूर किया जाता है कि वह भविष्य में भारतीय सेना या यहां के मुख्यधारा की राजनेताओं से किसी भी तरह की कोई मदद नहीं लेगा। वीडियो में आतंकी को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि क्या हमने यह हथियार अपने फायदे के लिए उठाया है, हमने यह हथियार यहां हो रहे दमन के खिलाफ उठाया है। आतंकी कहता है कि तुम लोगों को क्या हो गया है, तुम इन लोगों का पक्ष क्यों ले रहे हो। पुलिस, सेना, सीआरपीएफ ये लोग तुम्हारे दोस्त नहीं हैं, बावजूद इसके कि वह हमारे ही भाई हैं, वह हमारे दुश्मन बन गए हैं।
इसे भी पढ़ें- 82 साल की महिला की हुई हत्या की कोशिश, पुलिस ने बिल्ली पर लगाया आरोप, जांच शुरू












Click it and Unblock the Notifications