PMLA कोर्ट से नवाब मलिक और अनिल देशमुख को झटका, राज्यसभा चुनाव में वोट डालने की नहीं मिली अनुमति
मुंबई, 09 जून: देश के अन्य राज्यों के साथ महाराष्ट्र में 10 जून (शुक्रवार) को राज्यसभा चुनाव होने हैं। मनी लॉड्रिंग केस में जेल में बंद चल रहे राज्य के दो पूर्व मंत्री नवाब मलिक और अनिल देशमुख ने चुनाव में वोट डालने के अस्थायी जमानत हासिल करने के लिए की अपील विशेष अदालत में की थी। गुरुवार को इस मामले पर सुनवाई करते हुए विशेष PMLA अदालत ने महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक और राज्य के पूर्व मंत्री अनिल देशमुख के कल राज्यसभा चुनाव में मतदान करने की अनुमति देने के आवेदन को खारिज कर दिया

जिसके बाद महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री अनिल देशमुख के वकील ने आदेश की प्रमाणित प्रति जल्द से जल्द मांगी थी ताकि वे आज उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटा सकें। कोर्ट से प्रति मिलने के बाद महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख ने हाई कोर्ट का रुख किया है। राज्यसभा चुनाव के लिए 10 जून को वोट डालने के लिए देशमुख के वकील ने अपील की है।












Click it and Unblock the Notifications