बीजेपी को झटका, तमिलनाडु में BJP के साथ साझेदारी की खबरों को अलागिरी ने बताया अफवाह

नई दिल्ली। दिवंगत डीएमके प्रमुख करूणानिधि के बड़े बेटे अलागिरी ने मंगवार को उन खबरों को अफवाह करार दिया है, जिसमें दावा किया गया है कि अलागिरी गुट जल्द डीएमके से टूटकर अलग एक राजनीतिक दल बनाने जा रहे हैं और राज्य में बीजेपी के साथ गठंबधन कर सकते हैं। दरअसल, इंडियन एक्सप्रेस में छपी रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि 2021 तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में एलायंस के लिए बीजेपी राज्य इकाई और अलागिरी घुट ने बातचीत की पुष्टि की है।

Alagiri

एएनआई से बातचीत में इन खबरों को कोरी अफवाह करार देते हुए डीएमके प्रमुख के स्टालिन के छोटे भाई अलाघिरी कहा, मुझे खुशी है कि उन्होंने (तमिलनाडु भाजपा प्रमुख एल मुरुगन ने) ऐसा कहा है, लेकिन मैंने अभी तक कुछ भी तय नहीं किया है। मैं समर्थकों से चर्चा के बाद अपना राजनीतिक रुख तय करूंगा। 21 तारीख को कोई हमारी राजनीतिक रणनीति बैठक नहीं है, यह सभी अफवाहें हैं।

alagiri

इससे पहले अलाघिरी के बयान पर तमिलनाडु भाजपा के अध्यक्ष एल मुरुगन ने भी पल्ला झाड़ते हुए कहा, मुझे ऐसी कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। उन्होंने कहा, मैंने एमके अलागिरी (डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन के भाई) के साथ बात नहीं की है, मुझे इस बारे कुछ भी पता नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि हमारी पार्टी में कई लोग शामिल हो रहे हैं, अगर वह आते हैं और शामिल होते हैं, तो हम उनका स्वागत करने के लिए तैयार हैं।

alagiri

गौरतलब है हाल ही में अभिनेत्री टर्न्ड राजनेता खुश्बू को अपने पाले में लाने के बाद तमिलनाडु की बीजेपी इकाई आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी स्थिति मजबूत बनाने के लिए अलागिरी को अपनी ओर लाने की कोशिश कर रही हैं। अखबार के मुताबिक इसकी पुष्टि भी अलागिरी गुट और बीजेपी नेताओं ने कर दी थी और योजना के अनुसार इस सिलसिले में आगामी 21 नवंबर को अलागिरी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बीच मुलाकात भी होनी थी। चेन्नई में प्रस्तावित यह मीटिंग अमित शाह की तमिलनाडु दौरे का हिस्सा था।

alagiri

रिपोर्ट के मुताबिक मामले पर बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया था कि शाह और अलागिरी के बीच बैठक 21 नवंबर को चेन्नई में होने की संभावना है। यह मीटिंग वन टू वन होने की संभावना जताई गई थी। हालांकि संपर्क करने पर तमिलनाडु भाजपा प्रमुख एल मुरुगन ने दावा किया कि उन्हें वार्ता की जानकारी नहीं है। उन्होंने द इंडियन एक्सप्रेस से कहा कि वह इसकी पूछताछ करेंगे और इसकी पुष्टि करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+