कांग्रेसी नेता अलागिरी बोले- सीएए के खिलाफ कोरोना वायरस का इस्तेमाल कर सकते हैं पीएम मोदी
नई दिल्ली। देश कोरोन वायरस से जूझ रहा है। सरकारें इस महामारी को रोकने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है। ऐसे में अब तमिलनाडु कांग्रेस के अध्यक्ष ने कोरोना वायरस को लेकर एक बेहद ही हैरान कर देने वाला बयान दिया है। राज्य कांग्रेस प्रमुख केएस अलागिरी ने रविवार को आशंका व्यक्त की कि पीएम नरेंद्र मोदी नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के खिलाफ कोरोनोवायरस का उपयोग कर सकते हैं।

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए अलागिरी ने कहा कि, भारत और तमिलनाडु में, हमें इस मामले का सामना करने की तैयारी करनी चाहिए। लेकिन मुझे अपना संदेह है कि मोदी सरकार सीएए के खिलाफ कोरोनोवायरस का इस्तेमाल कर सकती है। यह मेरा अपना संदेह है। भाजपा को इस बयान की निंदा की है। भाजपा तमिलनाडु के नेता नारायण थिरुपथी ने कहा कि इस तरह के 'हास्यास्पद बयान' से केवल कांग्रेस पार्टी की उम्मीद की जा सकती है।
उन्होंने कहा, यह एक हास्यास्पद बयान है। हम केवल कांग्रेसी नेताओं से इस तरह की सस्ती राजनीति की उम्मीद कर सकते हैं। अलागिरी को यह समझना चाहिए कि हम कोरोनोवायरस से लड़ रहे हैं जो इटली से आ रहा है। यह पहली बार नहीं है जब कांग्रेस पार्टी ने कोरोनो वायरस को लेकर केंद्र पर हमला बोला है। कोरोन वायरस को अर्थव्यवस्था से जोड़ते हुए, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हाल ही में कहा था कि भारतीय अर्थव्यवस्था नष्ट हो जाएगी अगर सरकार काम नहीं करती है तो।
रविवार को स्वास्थ्य मंत्रालय के विशेष सचिव संजीव कुमार ने बताया कि अभी तक के अपडेट में 23 नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना वायरस के कुल मरीजों की संख्या 107 हो गई है। इसमें सबसे ज्यादा महाराष्ट्र के 17 मामले, तेलंगाना से 2, राजस्थान से 1 और केरल से 3 नए मामले दर्ज किए गए हैं। संजीव कुमार ने बताया, देश में अभी COVID19 के 107 मामलें हो गए हैं, जिनमें 9 मरीज डिस्चार्ज और 2 मौतें भी शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications