बिहार: एसएचओ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
गया (बिहार)। बिहार में बाइक सवार बदमाशों ने एक एसएचओ की गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावरों ने थाने के नजदीक वारदात को अंजाम दिया।

पूरा घटनाक्रम बिहार के गया जिले का है, जहां एसएचओ कयामुद्दीन अंसारी को थाने के नजदीक ही बाइक पर आए बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी।
माओवादियों से प्रभावित जिले गया के कोटची थाने के बाद ही बाइक सवार बदमाशों ने एसएचओ कयामुद्दीन अंसारी को गोली मार दी। जिससे उनकी मौत हो गई। पूरी घटना सोमवार सुबह की है।
डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल (डीआईजी) सौरभ कुमार ने बताया कि तीन बाइक सवार हमलावरों ने वारदात को अंजाम दिया है। उन्होंने एसएचओ कयामुद्दीन अंसारी पर चार राउंड फायरिंग की। कयामुद्दीन अंसारी कोटची थाने के थाना इंचार्ज थे।
डीआईजी सौरभ कुमार के मुताबिक हमलावर संदिग्ध तौर पर माओवादी हो सकते हैं। फिलहाल ये जांच का विषय है। इस बीच पुलिस प्रशासन ने एसएचओ कयामुद्दीन अंसारी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।












Click it and Unblock the Notifications