शिवसेना ने फिर बढ़ाई भाजपा की मुश्किल, राहुल के समर्थन में दिया ये बयान

Recommended Video

    Sanjay Raut ने कहा फीकी पड़ गई है मोदी लहर, Rahul Gandhi का किया समर्थन । वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। महाराष्ट्र में राज्य सरकार में सहयोगी और केंद्र सरकार में एनडीए की सहयोगी शिवसेना लगातार भाजपा के लिए मुश्किलें खड़ी करने का काम कर रही है। इस बार शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि उनकी लहर खत्म हो गई है। राउत ने ना सिर्फ मोदी लहर खत्म होने की बात कही बल्कि उन्होंने राहुल गांधी की तारीफ करते हुए कहा कि उनमे देश का नेतृत्व करने की क्षमता है।

    rahul gandhi

    चुनाव से पहले खोला मोर्चा

    गुजरात चुनाव से ठीक पहले जिस तरह से शिवसेना की ओर से यह बयान आया है वह भाजपा की मुश्किलों को बढ़ा सकता है। राउत ने कहा कि जीएसटी को लेकर गुजरात के लोगों में काफी गुस्सा है, जिसका असर दिसंबर में होने वाले चुनावों में देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि गुजरात मे भाजपा को कड़ी टक्कर का सामना करना पड़ेगा। शिवसेना समय समय पर भाजपा पर हमला बोलती रहती है, कई बार शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे भी शिवसेना के मुखपत्र सामना में मोदी सरकार पर निशाना साध चुके हैं।

    राहुल को पप्पू नहीं कहना चाहिए

    कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की तारीफ करते हुए संजय राउत ने कहा कि राहुल गांधी देश का नेतृत्व करने में सक्षम हैं, उन्हें पप्पू बोलना सही नहीं है। एक कार्यक्रम में संजय राउत के साथ भाजपा नेता विनोद तावड़े भी मौजूद थ। राउत ने कहा कि देश की जनता ही सबसे बड़ी ताकत है, जनशक्ति किसी को भी पप्पू बना सकती है। उन्होंने कहा कि 2014 में मोदी लहर थी, लेकिन अब यह लहर खत्म हो चुकी है। जीएसटी लागू होने के बाद जिस तरह से लोग गुजरात में प्रदर्शन कर रहे हैं उसे देखते हुआ साफ लग रहा है कि भाजपा को चुनावों में कड़ी टक्कर मिलेगी।

    हार्दिक पटेल का किया समर्थन

    गौरतलब है कि गुजरात में शिवसेना का कोई जनाधार नहीं है, ऐसे में पार्टी ने गुजरात में पाटीदार आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल को अपना समर्थन दिया है। कुछ ही समय पहले हार्दिक पटेल ने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से मुलाकात की थी। गुजरात में दो चरणों में चुनाव होना है। पहले चरण का मतदान 9 जबकि दूसरे चरण का मतान 14 दिसंबर को होगा। जबकि गुजरात और हिमाचल प्रदेश के चुनावी नतीजे 18 दिसंबर को आएंगे। गुजरात में कुल 192 विधानसभा सीटें हैं, पहले चरण में 89 तो दूसरे चरण में 93 सीटों पर चुनाव होगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+