अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर शिवसेना का नया नारा, 24 नवंबर को सरयू के तट पर विशाल पूजा
नई दिल्ली। आगामी लोकसभा चुनाव से पहले शिवसेना ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के मुद्दे को नए सिरे से उठाने का फैसला लिया है। पार्टी राम मंदिर निर्माण के मुद्दे को फिर से काफी जोरोशोरों से आगे बढ़ाने की तैयारी कर रही है, इसके लिए शिवसेना नए नारे के साथ मैदान में उतरने जा रही है। उद्धव ठाकरे ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ इस बाबत एक बैठक भी की, जिसमे 24-25 नवंबर को अयोध्या में होने वाले उनके दौरे पर चर्चा की गई।

मंदिर के लिए नया नारा
उद्धव ठाकरे ने बैठक के बाद प्रेस कॉफ्रेंस में कहा कि हर हिंदू की यही पुकार, पहले मंदिर फिर सरकार। गौर करने वाली बात यह है कि महाराष्ट्र् में भाजपा और शिवसेना के गठबंधन की सरकार चल रही है, यही नहीं केंद्र में शिवसेना केंद्र सरकार की सहयोगी है। ऐसे में जिस तरह से शिवसेना ने चुनाव से पहले मंदिर मुद्दे को लेकर सरकार पर दबाव बनाना शुरू किया है, वह भाजपा की मुश्किल को बढ़ा सकता है। गौर करकने वाली बात यह है कि मंदिर मुद्दे को लेकर शिवसेना लगातार भाजपा पर दबाव बना रही है, पिछले महीने दशहरे के बाद से शिवसेना इस मुद्दे को काफी मुखर होकर आगे बढ़ा रही है।
24 नवंबर को भव्य पूजा
भारतीय जनता पार्टी पर शिवसेना अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर लगातार निशाना साथ रही है और तंज कस रही है। शिवसेना ने पिछले सालों में राम मंदिर निर्माण को लेकर भाजपा द्वारा कोई कदम नहीं उठाए जाने का भी मजाक उड़ाया। उद्धव ठाकरे ने 24 नवंबर को अयोध्या मेंभव्य पूजा का आयोजन करने का निर्देश दिया है। इस बाबत उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं निर्देश दिया है कि देश के जिन हिस्सों में शिवसेना की मौजूदगी है वहां 24 नवंबर को भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाए।
बड़ी संख्या में लोग होंगे मौजूद
गौरतलब है कि उद्धव ठाकरे 24 नवंबर को अयोध्या में सरयू पूजा करेंगे, इस दौरान बड़ी संख्या में उनकी पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहेंगे। इस दौरान शिवसेना के तमाम कार्यकर्ता पूजा करेंगें और तमाम अलग-अलग जगहों पर भी पूजा का आयोजन किया जाएगा। आपको बता दें कि जिस तरह से सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या मामले की सुनवाई टाल दी है, उसके बाद से लगातार भाजपा और शिवसेना सहित अन्य राजनीतिक दल इस मुद्दे पर जमकर बयानबाजी कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें- AmritsarBlast: CCTV में दिखे संदिग्ध की जानकारी देने वाले को मिलेगा 50 लाख का इनाम: सीएम












Click it and Unblock the Notifications