व्यापमं घोटाला- शिवराज सिंह चौहान ने सीबीआई जांच के लिए हाई कोर्ट को लिखा पत्र
भोपाल। मध्य प्रदेश में व्यापमं घोटाले में एक के बाद एक हो रही मौतों के बीच भारी दबाव के बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीबीआई जांच के लिए हाई कोर्ट को पत्र लिखा है। शिवराज सिंह ने सीबीआई से हाल ही में हुई मौतों की जांच की अपील की है।
शिवराज सिंह ने विपक्षियों पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्षी पार्टियों का व्यापम घोटाले से कोई लेना देना नहीं बल्कि वो सिर्फ और सिर्फ मुझे काम करने से रोकना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मैं इस मामले में मैं चाहता हूं कि दूध का दूध और पानी का पानी होना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं सोता नहीं हूं जबसे यह मामला सामने आया है, उन्होंने कहा कि मैं पूरी कोशिश कर रहा हूं कि यह पूरा मामला सामने आना चाहिए। उन्होंने कहा कि हाल ही में ही मौतों की भी जांच होनी चाहिए।
शिवराज सिंह ने कहा कि व्यापमं घोटाले में हो रही मौजूद जांच से मैं पूरी तरह से संतुष्ट हूं लेकिन मैं किसी भी तरह की जांच से दूर नहीं भागना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच के लिए मैं हाई कोर्ट को अनुरोध पत्र लिख रहा हूं।













Click it and Unblock the Notifications