मध्य प्रदेश: शिवराज ने कहा- फ्लोर टेस्ट से भाग रहे हैं कमलनाथ, अल्पमत में है कांग्रेस सरकार

मध्य प्रदेश: शिवराज ने कहा- फ्लोर टेस्ट से भाग रहे हैं कमलनाथ, अल्पमत में है कांग्रेस सरकार

भोपाल। मध्य प्रदेश में सियासी संकट जारी है। कांग्रेस की सरकार खतरे में आ गई है। ज्योतिरादित्य सिंधिया के इस्तीफे के बाद से कमलनाथ सरकार पर मुश्किल के बादल मंडराने लगे हैं। देर रात तक सियासी बयानबाजी का दौर चला। रात करीब डेढ़ बजे शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से मुलाकात की और कहा कि कमलनाथ सरकार संकट में है। मुख्यमंत्री कमलनाथ फ्लोर टेस्ट से घबरा रहे हैं।

Recommended Video

    MP में Floor Test पर सस्पेंस, आधी रात को Governor से मिले CM Kamal Nath | वनइंडिया हिंदी
     Shivraj Singh Chouhan said Madhya Pradesh govt has lost its majority, that is why they are running away from it

    मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि कमलनाथ सरकार अल्पमत में है। उन्हें मान लेना चाहिए कि उनके पास सरकार चलाने का कोई संवैधानिक हक नहीं है। उन्होंने कमलनाथ सरकार को डर सता रहा है इसलिए वो फ्लोर टेस्ट से घबरा रही है। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि राज्यपाल ने निर्देशों का पालन करने की जिम्मेदारी स्पीकर की है। उन्होंने कहा कि कमलनाथ सरकार को अपना बहुमत साबित करना है, जिससे भागने की जरूरत महसूस नहीं होती।

    उन्होंने कहा कि सरकार अपना बहुमत खो चुकी है। कमलनाथ को ये जानकारी है और इसी वजह से वो इससे दूर भाग रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी लोकतंत्र में भरोसा रखती है और वो फ्लोर टेस्ट चाहते हैं, फिर सीएम ऐसा क्यों नहीं कर रहे हैं? हमारी एकमात्र मांग एक फ्लोर टेस्ट है। वहीं उन्होंने रविवारको बीजेपी नेताओं से मुलाकात की। फ्लोर टेस्ट से पहले सिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली में बीजेपी के दिग्गज नेताओं की बैठक की। इस बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस से बीजेपी में आए ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद रहे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+