विधानसभा चुनाव 2018: मध्‍य प्रदेश में बीजेपी को झटका, सीएम शिवराज सिंह के साले संजय सिंह कांग्रेस में शामिल

भोपाल। मध्‍य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखें नजदीक आ गई हैं। यहां 28 नवंबर को मतदान होना है। इससे ठीक पहले मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को करारा झटका लगा है। शिवराज सिंह चौहान के साले संजय सिंह कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। इतना ही नहीं कांग्रेस में शामिल होने के बाद संजय सिंह ने शिवराज सरकार पर बड़ा निशाना साधा है।

Shivraj Singh Chouhan’s brother-in-law joins Congress

उन्होंने कहा मध्यप्रदेश को 'राज' (शिवराज) की नहीं 'नाथ' (कमलनाथ) की जरूरत है। उन्होंने भाजपा पर वंशवाद का आरोप लगाया है। दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ली।

आपको बता दें कि संजय सिंह शिवराज सिंह की पत्नी साधना सिंह के भाई हैं। संजय सिंह ने कमलनाथ के गृहक्षेत्र छिंदवाड़ा में विकास को एक मिसाल बताया और कहा कि मध्यप्रदेश कमलनाथ के नाम से जाना जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+