शिवराज ने छोड़ा सीएम आवास, कहा- घर पहले से छोटा है, पर दिल हमेशा की तरह बड़ा है
भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में हार के बाद पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीएम आवास छोड़ दिया है। अब शिवराज नए आवास में शिफ्ट हो गए हैं, इस बात की जानकारी उन्होंने ट्वीट के जरिए दी है। उन्होंने ट्वीट के जरिए बताया कि आज से मैं अपने नए आवास बी-8 74 बंगले पर आप सभी से मिलूंगा। घर पहले से छोटा है, पर दिल हमेशा की तरह बड़ा है। इतना ही नहीं उन्होंने आगे कहा कि मेरे घर के दरवाजे आप के लिए हमेशा खुले हैं। ये जीवन आप लोगों के लिए समर्पित है। शिवराज सिंह चौहान बीते 13 सालों से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री थे।

सीएम आवास छोड़कर नए घर में शिफ्ट में शिवराज
हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। 230 सीटों वाली मध्य प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस 114 सीटें जीत कर सबसे बड़ी पार्टी बनी, जबकि बीजेपी के खाते में 109 सीटें ही आईं। हार के बाद शिवराज सिंह चौहान ने सीएम के पद से इस्तीफा दे दिया। कमलनाथ के नेतृत्व मध्य प्रदेश में कांग्रेस की नई सरकार बनी है। कमलनाथ के सीएम बनने के बाद अब शिवराज सिंह चौहान ने सीएम आवास भी खाली कर दिया, वो करीब 13 साल तक सीएम आवास में रहे। पूर्व मुख्यमंत्री ने खुद इसकी जानकारी ट्वीट करके सभी को दी है।
पूर्व सीएम शिवराज ने किया ये ट्वीट
शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट में कहा, "आज से मैं अपने नए आवास बी-8 74 बंगले पर आप सभी से मिलूंगा। घर पहले से छोटा है, पर दिल हमेशा की तरह बड़ा है। बेझिझक आते रहें और मिलते रहें, मेरे घर के दरवाजे आप के लिए हमेशा खुले हैं। ये जीवन आप लोगों के लिए ही समर्पित है।" सीएम पद से इस्तीफे के बाद से शिवराज सिंह चौहान सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर काफी सक्रिय हैं।

ट्विटर पर सक्रिय हैं शिवराज सिंह चौहान
इससे पहले गुरुवार को भी शिवराज सिंह चौहान ने एक ट्वीट करके कमलनाथ सरकार को घेरने की कोशिश की थी। उन्होंने ट्वीट में कहा कि 31 मार्च 2018 तक का टाइम बैरियर लगा कर, छन्नी लगा कर आधी-अधूरी क़र्ज़ माफ़ी की घोषणा मेरे प्रदेश के किसान भाइयों-बहनों के साथ घोर अन्याय है। कांग्रेस को ऐसे छलावे से दूर रहना चाहिए। लेकिन, ये वो ठीक से जान ले कि मैं सोया नहीं हूं, मैं जाग रहा हूं और मेरी पैनी नजरें उन पर ही हैं।

ट्विटर बायो में लिखा 'द कॉमन मैन ऑफ मध्य प्रदेश'
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीएम पद से इस्तीफे के बाद अपने ट्विटर प्रोफाइल के बायो में बदलाव करते हुए 'द कॉमन मैन ऑफ मध्य प्रदेश' ( मध्य प्रदेश का आम आदमी) लिखा। ट्विटर पर उनके बायो में लिखा 'द कॉमन मैन ऑफ मध्य प्रदेश' ने भी सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींचा था।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications