राहुल पर बरसे शिवराज, बोले- PM टीकाकरण के लिए जागरूक कर रहे और ये झूठ फैला रहे

नई दिल्ली, 27 जून। केंद्र सरकार की कोरोना वायरस की नीति को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार मोदी सरकार पर हमलावर हैं। राहुल गांधी ने देश में कोरोना के टीकाकरण की रफ्तार को लेकर सवाल उठाया है। इस बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री देशभर में लोगों को मुफ्त में टीका सुनिश्चित कर रहे हैं लेकिन राहुल गांधी झूठ फैला रहे हैं। लोगों के बीच गलतफहमी फैलाकर वो लोगों का जीवन खतरे में डाल रहे हैं। प्रधानमंत्री दुलारिया गांव के लोगों से बात करके उन्हें टीका लगवाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं और कोरोना टीकाकरण से जुड़ी उनकी शंका को दूर कर रहे हैं।

shivraj

गौर करने वाली बात है कि राहुल गांधी ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम से पहले देश में कोरोना टीकाकरण की रफ्तार पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि बस हर देशवासी तक वैक्सीन पहुंचा दो, फिर चाहे मन की बात भी सुना दो। राहुल गांधी ने ट्वीट करके देश में कोरोना टीकाकरण दर की रफ्तार को दर्शाया है।जिसमे देखा जा सकता है कि औसतन देश में हर रोज 30-40 लाख लोगों को वैक्सीन लग रही है।

Recommended Video

      PM Modi की Mann Ki Baat पर Rahul Gandhi का तंज, कहा- हर देशवासी तक वैक्सीन पहुंचा दो |वनइंडिया हिंदी

      बता दें कि शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू को खत्म करने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने सभी आर्थिक गतिविधियों को जारी रखने की अनुमति दे दी है। हालांकि रात्रिकालीन कर्फ्यू पहले की ही तरह जारी रहेगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि कोरोना के मामले अब काफी कम हो चुके हैं, सक्रिय मामले भी अब एक हजार से नीचे आ चुके हैं। लिहाजा रविवार का कोरोना कर्फ्यू समाप्त किया जाता है। पूरे शहर में रात्री में लगने वाला कर्फ्यू हर रोज पहले की ही तरह से जारी रहेगा। मुख्यमंत्री के ऐलान के बाद अब मध्य प्रदेश में हर रोज रात 8 बजे तक दुकान आदि को खोलने की अनुमति दे दी गई है। जबकि रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू जारी रहेगा।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+