एक लाख झूठे मरे होंगे तब केजरीवाल पैदा हुए होंगे, वह आतंकवादी हैं: शिवराज सिंह

नई दिल्ली। दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान में अब सिर्फ तीन दिन का समय बचा है। जैसे-जैसे चुनाव की तारीखें करीब आ रही हैं, वैसे-वैसे नेताओ का एक दूसरे पर हमला तेज होता जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला बोलते हुए उन्हें दुनिया का सबसे झूठा नेता बताया है। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि एक लाख झूठे मरे होंगे तो केजरीवाल पैदा हुए होंगे।

जनता को धोखा दिया

जनता को धोखा दिया

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि साढ़े चार साल तक ये धरना देते रहे और आरोप लगाते रहे कि केंद्र की मोदी सरकार उन्हें कोई काम नहीं करने दे रही है। लेकिन अब जब चुनाव आया तो कह रहे हैं हमने बहुत से काम किए और अपनी उपलब्धियों को गिना रहे हैं। चौहान ने अरविंद केजरीवाल पर जनता को धोखा देने का भी आरोप लगाया। शिवराज सिंह चौहान दिल्ली में भाजपा के पक्ष में कई चुनावी रैलियों को संबोधित कर रहे हैं। वह केजरीवाल सरकार पर जमकर हमला बोल रहे हैं।

सरासर झूठ बोल रहे हैं

सरासर झूठ बोल रहे हैं

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि केजरीवाल सरासर झूठ बोलते हैं, उन्होंने पहले कहा था कि वह सरकारी मकान, गाड़ी नहीं लूंगा लेकिन एक-एक करके उन्होंने सारी सुविधाओं का लाभ उठाया। यही नहीं जिस तरह से नागरिकता संशोधन कानून का विरोध चल रहा है उसपर भी चौहान ने केजरीवाल सरकार और अन्य दलों पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया है। ये लोग लोगों के बीच झूठ फैला रहे हैं कि सीएए मुसलमानों के खिलाफ है। लेकिन मैं कहना चाहता हूं कि नागरिकता संशोधन कानून नागरिकता लेने का नहीं बल्कि देने का कानून है।

केजरीवाल को बताया आतंकवादी

दिल्ली में जिस तरह से आम आदमी पार्टी ने तमाम विकास के कार्यों का दावा किया है, उसपर भी शिवराज सिंह चौहान ने केजरीवाल सरकार पर हमला बोला है। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि दिल्ली में पीने का पानी गंदा है, केजरीवाल पांच साल में लोगों को पीना का साफ पानी तक नहीं दे पाए। यहां की हवा इतनी खराब है तो विकास के दावे किस आधार पर कर रहे हैं। केजरीवाल ने दिल्ली को नर्क बना दिया है। शिवराज सिंह ने केजरीवाल को आतंकवादी करार देते हुए कहा कि लोग बीमार हैं और लोगों के बीच आतंक फैला है, इस आतंक को फैलाने वाली सरकार आतंकवादी है। लिहाजा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आतंकवादी हैं। बता दें कि इससे पहले भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा और केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने भी केजरीवाल को आतंकवादी कहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+