'मामा' शिवराज सिंह चौहान बने दादा, घर में जन्‍मीं लाडली लक्ष्मी, कान में पढ़ा गायत्री मंत्र, देखें Video

Shivraj Singh Chouhan becomes grandfather: केंद्रीय कृषि मंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के घर खुशियों ने दस्तक दी है। परिवार में एक नन्हीं परी के आगमन के साथ ही उल्लास और भावनाओं का सैलाब उमड़ पड़ा है उनके बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान और बहू अमानत बंसल के घर बेटी ने जन्म लिया है, जिसके बाद देशभर में 'मामा' के नाम से मशहूर शिवराज सिंह अब 'दादा' बन गए हैं।

Shivraj Singh Chouhan becomes a grandfather

इस शुभ अवसर पर परिवार में जश्न का माहौल है। शिवराज सिंह चौहान ने यह खुशखबरी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा की। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, "हमारे घर आज लाडली लक्ष्मी आई है। कार्तिकेय पिता बन गए, अमानत मां।" उन्होंने आगे जोड़ा, "2025 में हमारे घर दो बेटियां आईं - अमानत और ऋद्धि। 2026 में फिर बेटी इला का शुभ आगमन हुआ। स्वागतं लक्ष्मी।"

शिवराज सिंह चौहान की पोती के जन्‍म पर अस्‍पताल में दिखा ये नजारा

केंद्रीय मंत्री द्वारा साझा किए गए वीडियो में डॉक्टर नवजात को गोद में लेकर आते दिख रहे हैं। बेटी की पहली झलक मिलते ही कार्तिकेय चौहान ने अपने हाथ में रखी माला गले में धारण कर ली। इस शुभ अवसर पर परिवार के सभी सदस्य मौजूद थे, जिनमें शिवराज की पत्नी कोकिला चौहान भी शामिल थीं।

दादा शिवराज ने नवजात बच्‍ची के कान में पढ़ा गायत्री मंत्र

नवजात बच्‍ची के कान में बोला गायत्री मंत्र, रखा ये नाम डॉक्टर के बच्ची को पिता कार्तिकेय की गोद में देने पर, मेडिकल स्टाफ ने पूछा, "कौन आई है?" इस पर कार्तिकेय ने प्रसन्नता से कहा, "इला आई है." यह सुनकर सभी के चेहरे खिल उठे। इसके बाद भावुक दादा शिवराज सिंह चौहान ने अपनी पोती के कान में पवित्र गायत्री मंत्र का उच्चारण किया।

शिवराज का शेयर किया वीडियो हुआ वायरल, मिल रही बधाइयां

शिवराज सिंह की इस पोस्ट पर देशभर से बधाइयां मिलने का सिलसिला जारी है। इस खुशी के मौके पर परिवार में नए रिश्ते भी बने हैं; शिवराज की पत्नी कोकिला 'दादी' बन चुकी हैं, वहीं दूसरे बेटे कुणाल और बहू ऋद्धि अब 'चाचा-चाची' बन गए हैं।

क्‍या करते हैं शिवराज सिंह के बेटे, कब हुई थी शादी?

कार्तिकेय चौहान और अमानत बंसल का विवाह 6 मार्च 2025 को संपन्न हुआ था। कार्तिकेय शिवराज सिंह चौहान के बड़े बेटे हैं, जबकि अमानत लिबर्टी शू कंपनी के निदेशक अनुपम बंसल की बेटी हैं। नन्‍हीं बच्‍ची के जन्‍म के बाद दाेनों परिवारों खुशियां मनाई जा रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+