Lok Sabha Elections 2024: शिवराज को मिला दिल्ली का टिकट, राजे और रमन को क्या? नाराज हैं पार्टी हाईकमान?
Lok Sabha Elections 2024: आगामी लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने पहली लिस्ट जारी की है। जिसमें 159 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। खास बात है कि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को विदिशा लोकसभा सीट से टिकट मिला है। लेकिन राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम रमन सिंह को टिकट देने की सियासी गलियारे में कोई चर्चा नहीं है।
मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में बंपर जीत दर्ज करने के बाद बीजेपी ने शिवराज सिंह, रमन सिंह और वसुंधरा राजे को प्रदेश का मुख्यमंत्री नहीं बनाया। उनकी जगह नए चेहरे को लाया गया। उस वक्त चर्चा थी कि तीनों पूर्व मुख्यमंत्रियों को मोदी सरकार केंद्र में लाएगी। इस बीच पहली सूची में शिवराज सिंह चौहान को टिकट दे दिया है, लेकिन वसुंधरा राजे और रमन सिंह को अभी टिकट नहीं मिला है।

कहीं ऐसा तो नहीं कि आलाकमान वसुंधरा राजे और रमन सिंह से नाराज हैं। ना तो प्रदेश में बड़ी जिम्मेदारी दी और ना ही लोकसभा चुनाव के लिए टिकट दिया। बीजेपी को मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में शिवराज सिंह चौहान, वसुंधरा राजे और रमन सिंह के दम पर भारी जीत मिली थी। लेकिन पार्टी नेतृत्व ने उसे किनारा कर दिया है।
बीजेपी का गढ़ रहा है विदिशा
वहीं, दूसरी तरफ विदिशा लोकसभा सीट की गिनती वीआईपी सीटों में होती है। यह बीजेपी का गढ़ रहा है। यहां से सुषमा स्वराज और अटल बिहारी वाजपेयी चुनाव लड़ चुके हैं। इस सीट से शिवराज सिंह चौहान खुद चुनाव लड़ चुके हैं। इसी सीट से आलाकमान ने शिवराज सिंह चौहान को फिर से मैदान में उतारा है। इससे साफ पता चलता है कि बीजेपी के लिए शिवराज सिंह चौहान कितना महत्वपूर्ण है।
शिवराज सिंह चौहान अधिक महत्वपूर्ण
अपने-अपने प्रदेश में मुख्यमंत्री पद के दावेदार रहे वसुंधरा राजे और रमन सिंह का क्या होगा? उन्हें पार्टी आलाकमान केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी देंगे? हालांकि, इस बात की चर्चा तो अभी कुछ दिख नहीं रही है। इन दोनों कद्दावर नेता से क्यों नाराज हैं पार्टी आलाकमान? वहीं, लिस्ट जारी होने के बाद शिवराज सिंह चौहान चुनाव प्रचार में जुट गए हैं।
यह भी पढ़ें- पवन सिंह नहीं लड़ेंगे चुनाव, कहा- 'BJP का शुक्रिया पर, आसनसोल से चुनाव नहीं लड़ पाऊंगा...'












Click it and Unblock the Notifications