फोन छीनकर भागे स्नैचर को लड़की ने स्कूटी से खींचकर पकड़ा, दिल्ली पुलिस ने किया सम्मानित

नई दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली के साकेत पीवीआर के बाहर अपने दोस्त के साथ रोड क्रॉस कर रही एक लड़की का मोबाइल स्कूटी सवार तीन झपटमारों ने छीन लिया। मोबाइल छीनकर जबतक वह भाग पाते उससे पहले ही लड़की ने एक चोर को शर्ट पकड़ खींच लिया। पुलिस ने युवती की बहादुरी से एक बड़े गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस को इन आरोपियों के पास से 2 दर्जन भर से अधिक लूटे गए फोन मिला हैं। पुलिस वे लड़की को इस बहादुरी के लिए सम्मानित किया है।

शिवानी से स्कूटर से खींचकर बदमाश को पकड़ा

शिवानी से स्कूटर से खींचकर बदमाश को पकड़ा

पुलिस के मुताबिक, मंगलवार को 12:30 बजे शिवानी चक्रवर्ती अपने दोस्त के साथ रोड क्रॉस कर रही थी। तभी एक स्कूटी पर सवार तीन बदमाशों ने उनका मोबाइल छीन लिया है। शिवानी उनके पीछे दौड़ीं और उनमें से एक झपटमार को पकड़ लिया। जिसके बाद शिवानी ने पुलिस को फोन कर दिया। शिवानी द्वारा पकड़े गए बदमाश की निशानदेही पर अन्य दो आरोपियों को भी पकड़ लिया गया। तीनों बदमाशों के नाम रोहित, बिंटू और हरीश हैं।

लुटेरों के गैंग का पर्दाफाश

लुटेरों के गैंग का पर्दाफाश

इनके पास से पुलिस को लूटे गए 26 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। वहीं, चोरी के मोबाइल खरीदने वाले खिजराबाद निवासी गौरांग मंडल को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दक्षिणी दिल्ली जिले के पुलिस उपायुक्त विजय कुमार ने बताया कि सोमवार शाम ग्रेटर नोएडा निवासी शिवानी अपने दोस्त के साथ पीवीआर साकेत आई थीं। वे क्रोमा स्टोर के पास खड़े थे, तभी स्कूटी सवार तीन लड़के उनके पास पहुंचे औऱ निशाना बनाया।

 शिवानी चक्रवर्ती को दिल्ली पुलिस ने किया सम्मानित

शिवानी चक्रवर्ती को दिल्ली पुलिस ने किया सम्मानित

पूछताछ में पता चला कि ये झपटमारी की 15 से ज्यादा वारदातों में शामिल रहे हैं। पुलिस को टीवीएस जूपिटर स्कूटी और हीरो स्प्लेंडर बाइक भी मिली है, जिनका इस्तेमाल ये लोग वारदात में करते थे। गिरोह का पर्दाफाश करने के लिए दिल्ली पुलिस ने शिवानी चक्रवर्ती को कैश इनाम और बहादुरी के सर्टिफिकेट से सम्मानित किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+