गोवा विधानसभा चुनाव 2022 में 22 सीटों से चुनाव लड़ेगी शिवसेना: संजय राउत

गोवा विधानसभा चुनाव 2022 में 22 सीटों से चुनाव लड़ेगी शिवसेना: संजय राउत

मुंबई, 29 सितंबर। देश के पांच राज्यों में गोवा राज्‍य भी शामिल है जहां 2022 में विधानसभा चुनाव होने है। सत्‍ताधारी भाजपा से गोवा राज्य हथियाने के लिए सभी राजनीतिक पार्टियां जमकर तैयारियां कर रही हैं और चुनावी जमीन तैयार कर रहे हैं। वहीं शिवसेना ने भी बुधवार को गोवा चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान किया है। शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि आगामी गोवा चुनाव में शिवसेना 22 सीटों पर अपने उम्‍मीदवार उतारकर चुनाव लड़ेगी।

SANJAY

बता दें शिवसेना से पहले ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस और केवरीवाल की आम आदमी पार्टी ने गोवा चुनाव में अपने उम्‍मीदवार उतारते का ऐलान कर दिया है । वहीं गोवा के पड़ोसी राज्य की प्रमुख पार्टी शिवसेना ने भी चुनाव में एंट्री करने का ऐलान कर दिया है।

बुधवार को देर शाम शिवसेना सांसद संजय राउत गोवा में डाबोलिम एयरपोर्ट पहुंचे और उन्‍होंने वहां पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि हम गोवा विधानसभा चुनाव में 22 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगे। संजय रात तक गोवा आगमन पर शिवसेना की गोवा इकाई के प्रमुख जितेस्ट कामत के नेतृत्व में स्थानीय शिवसेना नेताओं ने स्‍वागत किया। संजय राउत के ये गोवा दौरा का मकसद चुनावी तैयारियों की जानकारी लेना है और स्‍थानीय नेताओं के साथ चुनावी रणनीति तैयार करना है।

गोवा पहुंच कर शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा "गोवा और महाराष्ट्र भावनात्मक संबंध साझा करते हैं। शिवसेना जिस तरह से महाराष्ट्र में शासन कर रही है, वह गोवा पर भी शासन करेगी।"

22 सीटों से चुनाव लड़ने का ऐलान करने वाली शिवसेना के पास गोवा के 40 सदस्यीय विधानसभा में एक भी विधायक नहीं है। पड़ोसी राज्‍य होने के बावजूद शिवसेना को जमीनी स्‍तर पर बहुत मेहतन करनी होगी। शिवसेना की निगाह भाजपा के हिंदू वोटरों पर है।

बता दें 2017 का चुनाव शिवससेना ने महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) के साथ गठबंधन करके लड़ा लेकिन असफलता ही हाथ लगी थी। 2017 में शिवसेना ने गोवा में 3 सीटों पर अपने प्रत्‍याशी खड़े किए थे जो अपना खाता तक नहीं खोल सके थे। गोवा विधानसभा चुनाव 2017 में कांग्रेस 17 सीटें जीती थी वहीं भाजपा ने 13 सीटें हासिल की थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+