एलएसी पर हालात 1962 जैसे, चीनी के पीछे हटने की बातों से कराया जा रहा फीलगुड: शिवसेना

नई दिल्ली। महाराष्ट्र की सत्ताधारी पार्टी शिवसेना ने कहा है कि लद्दाख में भारत-चीन सीमा पर स्थिति अच्छी नहीं है, वहां युद्ध जैसे हालात हैं। पार्टी ने अपने मुखपत्र सामना के संपादकीय में शुक्रवार को कहा है कि लद्दाख में हालात 1962 (भारत-चीन युद्ध का साल) जैसे हैं। चीनी सेना के गलवान से पीछे हट जाने की बात कहकर देश में एक झूठा फीलगुड माहौल बनाया जा रहा है। हकीकत ये है कि ना चीन की कार्रवाई रूकी है और ना उसके इरादे पीछे हटने के लगते हैं।

Recommended Video

    India China Tension: Israel से AWACS खरीदेगा भारत, 200 करोड़ डॉलर होंगे खर्च | वनइंडिया हिंदी
     लद्दाख सीमा पर बंदूके तनी हैं: शिवसेना

    लद्दाख सीमा पर बंदूके तनी हैं: शिवसेना

    सामना के संपादकीय में कहा गया है कि लद्दाख सीमा पर क्या हालात हैं और चीन की कार्रवाई कितनी शांत हुई है, इन सवालों का जवाब देश के विदेश मंत्री दे चुके हैं। जब विदेश मंत्री कह रहे हैं कि हालात 1962 के बाद सबसे खराब हैं, तो हमें समझ लेना चाहिए कि क्या चल रहा है। ऊपरी तौर पर तनाव कम होने का आभास भले होता हो लेकिन वस्तुस्थिति कुछ अलग है। लद्दाख सीमा पर दोनों देशों की बंदूकें एक-दूसरे पर तनी हुई हैं। भले देश में फीलगुड का माहौल बनाया जाए। संपादकीय में कहा गया है कि भले ही स्थिति 1962 जैसी हो लेकिन अब हमारी सेना 1962 के इतिहास को नहीं दोहराने देगी और चीन को जवाब देगी।

    विदेश मंत्री के बयान को बनाया आधार

    विदेश मंत्री के बयान को बनाया आधार

    शिवसेना मुखपत्र सामना में लिखे इस लेख में विदेश मंत्री एस. जयशकर के दो दिन पहले दिए एक इंटरव्यू को आधार बनाया गया है। एक इंटरव्यू में जयशंकर ने कहा है कि भारत-चीन के बीच सीमा पर इस समय तनाव है। उन्होंने कहा कि यह निश्चित तौर पर 1962 के बाद सबसे गंभीर स्थिति है। 45 सालों के बाद इस सीमा पर सैनिकों की मौत हुई । दोनों पक्षों की ओर से वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर अभी तैनात सुरक्षा बलों की संख्या भी अभूतपूर्व है। साथ ही उन्होंने कहा कि हम चीन के साथ राजनयिक और सैन्य दोनों माध्यमों से बातचीत कर रहे हैं। ये दोनों साथ चल रहे हैं।

    कई महीने से बना है लद्दाख में तनाव

    कई महीने से बना है लद्दाख में तनाव

    भारत और चीन के बीच लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर कई महीनों से तनाव बना हुआ है। चीन की ओर से भारत के कई हिस्सों पर जबरन कब्जे की कोशिशों को लेकर ये तनाव है। इसी के चलते 15 जून को गलवान में बहुत भयनाक भिड़ंत चीन और भारत के सैनिकों के बीच हो गई थी। जिसमें भारत के 20 जवान शहीद हो गए थे। भारत और चीन दोनों तरफ से ही लगातार कहा जा रहा है कि बातचीत चल रही है और तमाम मसलों का हल बैठकों के जरिए निकाला जा रहा है। वहीं दोनों ही देशों की ओर से ये भी लगातार स्वीकार किया जा रहा है कि सब ठीक नहीं है और हालात तनावपूर्ण हैं।

    ये भी पढ़ें- अगले माह मॉस्‍को में लद्दाख के हालातों पर चीन के विदेश मंत्री से बात करेंगे जयशंकर

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+