अगले माह मॉस्‍को में लद्दाख के हालातों पर चीन के विदेश मंत्री से बात करेंगे जयशंकर

नई दिल्‍ली। भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में सैन्‍य टकराव जारी है और इसमें फिलहाल किसी तरह की नरमी के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। इस बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर अगले माह अपने चीनी समकक्ष वांग वाई के साथ लाइन ऑफ एक्‍चुअल कंट्रोल (एलएसी) के हालातों पर चर्चा कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि दोनों नेता नौ सितंबर से 11 सितंबर तक रूस की राजधानी मॉस्‍को में होंगे। यहीं पर उनके बीच एलएसी के हालातों पर चर्चा होगी।

india-china-border

Recommended Video

    India-China Tension: Foreign Minister Jaishankar ने माना, लद्दाख में स्थिति गंभीर | वनइंडिया हिंदी

    SCO की मीटिंग में जा सकते हैं जयशंकर

    विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता अनुराग श्रीवास्‍तव की तरफ से बताया गया है कि एस जयशंकर को मॉस्‍को में अगले माह होने वाली शंघाई को-ऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन (एससीओ) में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। वह अगले माह सम्‍मेलन में शिरकत करने के लिए जा सकते हैं। हालांकि अभी तक इस सम्‍मेलन में उनकी मौजूदगी को लेकर कोई आधिकारिक फैसला नहीं किया गया है। प्रवक्‍ता अनुराग श्रीवास्‍तव ने बताया कि जैसे ही इस पर कोई फैसला लिया जाता है, इसकी जानकारी दी जाएगी। सूत्रों की ओर से कहा जा रहा है कि जयशंकर मॉस्‍को जा सकते हैं। अगर ऐसा होता है जो फिर 23 जून के बाद जयशंकर और चीनी विदेश मंत्री वांग के बीच यह पहली इन पर्सन मीटिंग होगी। इससे पहले दोनों नेताओं को रशिया-इंडिया-चाइना (रिक) देशों के विदेश मंत्रियों के बीच हुई वर्चुअल मीटिंग में वार्ता की थी। 15 जून को गलवान घाटी में हुई हिंसा के बाद यह पहली बड़ी चर्चा थी। दोनों नेताओं ने 17 जून को फोन पर भी बात की थी।

    CDS रावत ने की मिलिट्री एक्‍शन की बात

    विदेश मंत्री जयशंकर और वांग वाई के बीच मीटिंग की खबरें ऐसे समय आई हैं जब पिछले दिनों चीफ ऑफ डिफेंस स्‍टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत ने मिलिट्री एक्‍श्‍ान की बात कही है। उन्‍होंने कहा थ कि अगर लद्दाख में चीन की पीपुल्‍स लिब्रेशन आर्मी (पीएलए) के साथ तनाव कम होता नजर नहीं आया तो फिर मिलिट्री एक्‍शन संभव है। लेकिन अगर दोनों देशों के बीच जारी सेना और राजनयिक वार्ता असफल रही, तभी इस विकल्‍प को आगे बढ़ाया जाएगा। जनरल रावत के मुताबिक अभी तक सरकार की तरफ से यही कोशिश की जा रही है कि इस मसले को शांतिपूर्ण तरीके से किसी भी गतिविधि और घुसपैठ को रोकने की कोशिशें की जा रही हैं। अगर एलएसी पर यथा स्थिति को बहाल करने में सफलता नहीं मिली तो फिर मिलिट्री एक्‍शन के लिए तैयार रहना चाहिए।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+