'रगों में हिन्दू खून हो तो वीर सावरकर को भारत रत्न दें': शिवसेना

मुंबईः शिवसेना ने वीर सावरकर के जरिए मोदी सरकार पर निशाना साधा है। शिवसेना सांसद संजय राउत ने लेख में लिखा कि अगर एनडीए सरकार की रगों में विशुद्ध हिंदू रक्त मौजूद है तो वीर सावरकर को भारत रत्न सम्मान दिया जाए। मोदी सरकार पर हमला करते हुए संजय राउत ने आगे कहा कि अगर वो ऐसा नहीं करते हैं तो घोषणा करें कि हिंदुत्व सिर्फ उनकी राजनीति में ही है।

 संजय राउत ने सामना में लिखा लेख

संजय राउत ने सामना में लिखा लेख

शिवसेना के मुखपत्र सामना के आलेख ‘उत्सव' में संजय राउत ने लिखा कि भारतीय जनता पार्टी की एनडीए सरकार देश भर के तमाम कार्यालयों में भारतीय जनसंघ के संस्थापक दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर लगाती है लेकिन सावरकर के लिए कोई स्थान नहीं है।''

संजय राउत ने जिन्ना विवाद का भी किया जिक्र

संजय राउत ने जिन्ना विवाद का भी किया जिक्र

अपने लेख में संजय राउत ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में चल रहे जिन्ना विवाद का भी जिक्र किया। राउत ने कहा कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना की तस्वीर के बाद विवाद उठा और अब जिन्ना की तस्वीर हटाने के बाद कुछ मुस्लिम संगठन अब दफ्तरों से सावरकर की फोटो हटाने की मांग भी उठा रहे हैं। राउत ने आगे कहा कि फोटो हटाने की मांग करना ही हिंदुत्व नायक सावरक की जीत है।

क्या हिंदू वोटर्स को लुभाने की कोशिश में है शिवसेना!

क्या हिंदू वोटर्स को लुभाने की कोशिश में है शिवसेना!

अपने लेख में संजय राउत ने मोदी सरकार से सावरकर के लिए भारत रत्न की मांग करते हुए कहा कि मोदी सरकार को सावरकर के लिए भारत रत्न की घोषणा करनी चाहिए या फिर घोषणा कर देनी चाहिए कि हिंदुत्व केवल राजनीति के लिए है। शिवसेना की मांग को कुछ लोग आने वाले लोकसभा चुनाव से जोड़कर देख रहे हैं। माना जा रहा है कि हिंदू वोटर्स को लुभाने के लिए ये बयान दिया गया है। हालांकि, इस मुद्दे पर अभी तक भाजपा की ओर से कोई बयान नहीं आया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+