महाराष्ट्र: सामना के जरिए BJP पर हमला, लिखा- 72 घंटे में विदा हो गई भ्रष्ट और गैरकानूनी तरीके से बनी सरकार
नई दिल्ली। महाराष्ट्र में सियासी उठा पटक के बीच 80 घंटों में दूसरी बार सरकार बनने जा रही है। पहले बीजेपी और एनसीपी नेता अजित पवार ने मिलकर सरकार बनाई, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस्तीफा दे दिया। फडणवीस ने साफ किया कि उनके पास बहुमत नहीं है, इस लिए उन्होंने फ्लोर टेस्ट से पहले ही इस्तीफा दे दिया । वहीं अब महाराष्ट्र में शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस मिलकर सरकार बनाने जा रही है।

तीनों दलों ने गठबंधन के बाद शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया है। महाराष्ट्र में चल रहे सियासी घमासान के बीच शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना के जरिए बीजेपी पर हमला बोला है। सामना के संपादकीय लेख में लिखा है कि 72 घंटे में ही भ्रष्ट और गैरकानूनी तरीके से बनी सरकार गिर गई। सामना में लिखे लेख के मुताबिक अब प्रदेश में सब शुभ होगा।

सामना के लेख के मुताबिक बीजेपी के एजेंट पैसों का बैग लेकर विधायकों के पीछे घूम रहे थे। बीजेपी बहुमत खरीदकर राज करने का प्रयास विफल हो गया। लेख के जरिए शिवसेना ने देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार के शपथ ग्रहण पर निशाना साधा और लिखा कि महाराष्ट्र की जनता का तो कहना था ही लेकिन मंगलवार की सुबह सुप्रीम कोर्ट ने भी राजभवन की नीति पर सवाल खड़े कर दिए। सुप्रीम कोर्ट ने 24 घंटों में बहुमत साबित का निर्देश दिया और तब फडणवीस की गैरकानूनी तरीके से बनाई गई सरकार गिरेगी।
-
Rajya Sabha Deputy Chairman Election: 17 अप्रैल को होगा राज्यसभा के उपसभापति चुनाव, फिर बाजी मारेंगे हरिवंश? -
Nari Shakti Vandan Act क्या है? BJP ने सांसदों को जारी किया व्हिप, कांग्रेस ने सर्वदलीय बैठक की मांग -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम?












Click it and Unblock the Notifications