केजरीवाल के छीछालेदर पर शिवसेना ने ली चुटकी कहा, 'हमाम में सब नंगे, AAP ने भी उतार दिए कपड़े'

मुंबई। आम आदमी पार्टी में चल रहे अंर्तकलह पर शिवसेना ने अपने मुखपत्र 'सामना' में पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। शिवसेना ने 'सामना' के संपादकीय में लिखा है कि 'हमाम में सब नंगे हैं, अब 'आप' ने भी कपड़े उतार दिए। केजरीवाल और उनकी पार्टी का स्वागत है। आम आदमी पार्टी के कामकाज पर निशाना साधते हुए सामना में लिखा गया है कि पार्टी अपने सरकार के कामकाज की बजाए राष्ट्रीय धूल फेंक के चलते सुर्खियों में बनी है।

शिवसेना ने कहा है कि जब केजरीवाल बैंगलुरू से लौटे तो उनकी खोखली खांसी चली गई। इसके चलते उन्होंने खोखले के बदले 'यला ठोका, त्यला ठो यानी इसको ठोका, उसको ठोका का उद्योग शुरू किया है। इसे देखते हुए ये कहना पड़ेगा कि केजरीवाल राजनीति की मुख्यधारा में शामिल हो चुके हैं।

शिवसेना ने आम आदमी पार्टी की तुलना जनता पार्टी से की है और लिखा है कि इंदिरा गांधी को पराभूत कर सत्ता में आई जनता पार्टी के नसीब में जिस तरह विभाजन का भोग आया, आज उसी दुर्दशा का शिकार केजरीवाल हो रहे हैं।' शिवसेना ने कहा है कि वो पारदर्शी कामकाज की कितनी भी डींगे हांक लें, परंतु इस सच्चाई से कोई इंकार नहीं कर सकता है कि योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण को उन्होंने जिस तरीके से पार्टी द्रोही करार देकर निकाला वो पूरा मसला बेहद गंभीर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+