शिवसेना का बीजेपी पर तंज, अगर EVM साथ दे तो लंदन-अमेरिका में भी खिल सकता है कमल

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना के बीच जुबानी जंग लगातार जारी है। विपक्षी दलों के साथ-साथ शिवसेना भी बीजेपी को राफेल से लेकर ईवीएम विवाद पर घेरती रही है। 'सामना' में छपे संपादकीय में एक बार फिर शिवसेना ने ईवीएम को लेकर बीजेपी पर तंज कसा है और कहा है कि ईवीएम और इस तरह का झागवाला आत्मविश्वास साथ में हो तो लंदन और अमेरिका में भी 'कमल' खिल सकता है।

सामना के जरिए शिवसेना का बीजेपी पर तंज

सामना के जरिए शिवसेना का बीजेपी पर तंज

सामना के हवाले से शिवसेना ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए लिखा है, 'मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आत्मविश्वास की तारीफ जितनी की जाए, उतनी कम है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि पिछली बार हमनें सूबे में 42 सीटे जीती थीं और अबकी किसी भी हालत में 43 सीटों पर जीत दर्ज करेंगे।'

'लंदन और अमेरिका में भी 'कमल' खिल सकता है'- शिवसेना

'लंदन और अमेरिका में भी 'कमल' खिल सकता है'- शिवसेना

सामना में कहा गया है, ' मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का दावा है कि बारामती में वे शरद पवार को भी हराएंगे, महाराष्ट्र की कुल 48 सीटों पर ये लोग आसानी से जीत हासिल कर सकते हैं। अगर ईवीएम और झागवाला आत्मविश्वास साथ में हो तो लंदन और अमेरिका में भी 'कमल' खिल सकता है लेकिन अयोध्या में राम मंदिर वाला कमल क्यों नहीं खिला? इसका जवाब तो बीजेपी को देना पड़ेगा।'

शिवसेना का बीजेपी पर हमला जारी

शिवसेना का बीजेपी पर हमला जारी

पिछले साल शिवसेना ने अकेले दम पर लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। हालांकि देवेंद्र फडणवीस कई मौकों पर शिवसेना के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की बात कर चुके हैं लेकिन उद्धव ठाकरे और पार्टी के अन्य नेता बीजेपी पर लगातार हमला कर रहे हैं। शिवसेना ने कहा है कि राज्य में इतने विवाद हैं सरकार के सामने जिनका कोई हल नहीं निकल रहा है, किसान परेशान हैं लेकिन देवेंद्र फडणवीस बावजूद इसके दावा कर रहे हैं कि 43 सीटों पर जीत दर्ज करेंगे। एक तरफ 48 में से 43 सीटें जीतने की गर्जना करना और दूसरी तरफ शिवसेना के साथ हिंदुत्व के मुद्दे पर 'युति' होनी ही चाहिए, ऐसा कहना। कुछ भी अनाप-शनाप बोलने से बची खुची प्रतिष्ठा भी खत्म हो जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+