महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: शिवसेना ने आदित्य ठाकरे भी उतरा चुनावी मैदान में, वर्ली सीट से लड़ेंगे चुनाव
मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में इस बार शिवसेना ने उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे को भी चुनावी मैदान में उतारा है। शिवसेना ने आदि त्य ठाकरे को मुंबई के वर्ली विधानसभा सीट से उतारा है। एएनआई के मुताबिक पार्टी के 53 साल के इतिहास में यह पहली बार होगा कि चुनाव में शिवसेना को 'ठाकरे' का चेहरा मिलेगा।

आपको बता दें कि आदित्य ठाकरे राजनीति में लगातार सक्रिय रहे हैं। 25 साल के आदित्य ठाकरे ने पिछले महीने ही जन आशीर्वाद यात्रा निकाली थी। जिसके जरिए उन्होंने लोगों को अपने साथ जोड़ने का प्रयास किया। आदित्य युवा चेहरे हैं और पार्टी को उम्मीद है कि आदित्य की दावेदारी से यूथ उनसे जुड़ेंगे। वहीं कई राजनीतिक जानकार तो यह भी कह रहे हैं शिवसेना आदित्य ठाकरे को अपने मुख्यमंत्री पद का दावेदार घोषित कर सकती है। हालांकि अगर शिवसेना ने आदित्य ठाकरे को मुख्यमंत्री पद का दावेदार घोषित किया तो बीजेपी के साथ एक बार फिर से विवाद बढ़ सकता है, क्योंकि बीजेपी पहले ही साफ कर चुकी है कि वह मुख्यमंत्री पद अपने पास रखेगी।












Click it and Unblock the Notifications