मुंबई के कुर्ला में शिवसेना के बागी विधायक के दफ्तर पर हमला, महाराष्ट्र पुलिस ने सभी थानों को किया अलर्ट

मुंबई, जून 24। महाराष्ट्र में सीएम उद्धव ठाकरे शिवसेना के बागी विधायकों को मनाने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं, लेकिन इस कोशिश के बीच शिवसैनिकों के अंदर बागी विधायकों के प्रति आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। इसका एक उदाहरण मुंबई के कुर्ला इलाके में देखने को मिला है, जहां शिवसेना के बागी विधायक मंगेश कुडालकर के दफ्तर पर शिवसेना कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया। कथित रूप से शिवसेन कार्यकर्ताओं ने मंगेश कुडालकर के दफ्तर में तोड़फोड़ की है।

Shiv sena reble MLAs

तोड़फोड़ का वीडियो आया सामने

मंगेश कुडालकर के दफ्तर के बाहर हो रही तोड़फोड़ का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ युवक हाथों में लाठी-डंडे लिए नजर आ रहे हैं और मंगेश कुडालकर के कार्यलाय पर लगे बोर्ड को गिराने की कोशिश कर रहे हैं। वीडियो में एक पुलिसकर्मी उन्हें रोकता हुआ भी दिख रहा है, लेकिन हमला कर रहे युवकों ने पुलिसकर्मी की एक ना सुनी और हमला जारी रखा।

महाराष्ट्र में पुलिस ने जारी किया हाई अलर्ट

कथित तौर पर शिवसेना कार्यकर्ताओं के इस हमले के बीच महाराष्ट्र पुलिस ने सभी थानों को हाई अलर्ट पर रखा है। सभी पुलिस थानों को यह सूचित किया गया है कि शिवसेना के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सड़कों पर उतर सकते हैं, इसलिए शांति सुनिश्चित करने के लिए सभी पुलिस स्टेशन सतर्क रहें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+